एक्सप्लोरर

IPL 2025 से पहले MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

आईपीएल में जब से इम्पैक्ट प्लेयर नियम आया है, तब से ही इसकी काफी चर्चा हो रही है. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज इस नियम पर सवाल उठा चुके हैं. अब हार्दिक पांड्या का रिएक्शन आया है.

Hardik Pandya on Impact Player Rule: आईपीएल का इम्पैक्ट प्लेयर नियम नए सीजन के आगाज से पहले ही चर्चा में आ गया है. पिछले सीजन इस नियम को लेकर रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत कई दिग्गजों ने मुखर आवाज उठाई थी. अब इस नियम पर स्टार ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का रिएक्शन आया है. 

मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बुधवार को कहा कि अब जब इम्पैक्ट प्लेयर नियम तीन साल के लिए बढ़ा दिया गया है तो एक क्रिकेटर को शुरुआती प्लेइंग इलेवन में जगह पाने के लिए शुद्ध रूप से ऑलराउंडर होना चाहिए. इस नियम में एक टीम को मैच के बाद के चरण में अपनी प्लेइंग इलेवन में से एक खिलाड़ी को बदलने की अनुमति होती है. टीमें स्थिति की मांग के अनुसार बल्लेबाजी या गेंदबाजी विशेषज्ञ को लाती हैं. 

बीसीसीआई ने रोहित शर्मा सहित कुछ मुख्य भारतीय खिलाड़ियों की आपत्तियों के बावजूद इस नियम को कम से कम 2027 चरण तक बढ़ा दिया है. रोहित ने कहा था कि ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ की रणनीति भारतीय ऑलराउंडरों के विकास को रोक रही है और टीमें खेल के दौरान उनकी जगह एक अतिरिक्त बल्लेबाज या गेंदबाज को शामिल करती हैं. 

हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2025 के आगाज से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, मौजूदा परिदृश्य में अगर आप पूरी तरह से 50-50 ऑलराउंडर नहीं हैं तो अपनी जगह पाना मुश्किल हो जाता है. देखते हैं कि आगे चलकर यह नियम बदल सकता है या बदलेगा. लेकिन हां, निश्चित रूप से अगर आप अधिक ऑलराउंडरों को प्रोत्साहित करना चाहते हैं तो उन्हें टीम में एक निश्चित स्थान की जरूरत होगी. 

पांड्या पिछले साल धीमी ओवर गति के उल्लघंन के कारण एक मैच के लिए निलंबित हैं, जिससे वह रविवार को मुंबई इंडियंस के चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे. इस मैच में सूर्यकुमार यादव टीम की अगुआई करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget