एक्सप्लोरर

भारत में होने वाले T20 World Cup पर तलवार क्यों लटक रही है

कोरोना वायरस की वजह से भारत में हालात बेहद ही गंभीर बने हुए हैं. अगर अगले दो महीने में हालात नहीं सुधरते हैं तो बीसीसीआई को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. दिग्गज क्रिकेटर भारत की बजाए वर्ल्ड कप होस्ट करने के लिए यूएई को बेहतर विकल्प मान रहे हैं.

भारत में कोविड 19 की वजह से हुए खराब हालात के मद्देनज़र भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मुश्किलें बढ़ती हुई नज़र आ रही है. बीसीसीआई के पास इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी का अधिकार है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर माइक हसी का मानना है कि भारत में इस साल वर्ल्ड कप का आयोजन मुमकिन दिखाई नहीं देता है. हसी ने भारत के बजाए यूएई को वर्ल्ड कप के आयोजन के लिए बेहतर विकल्प बताए है.

माइक हसी हाल ही में स्थगित किए गए आईपीएल सीजन 14 का हिस्सा थे. हसी सीएसके के बल्लेबाजी कोच के तौर पर टूर्नामेंट से जुड़े हुए थे. लेकिन वह टूर्नामेंट के दौरान कोरोना वायरस का शिकार हो गए. हसी के कोविड 19 से संक्रमित होने के बाद ही आईपीएल 14 को स्थगित करने का फैसला लिया गया था.

बीसीसीआई ने इस साल वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए 9 वेन्यू चुने हैं. पहले संभावना थी कि बीसीसीआई इंडिया में वर्ल्ड कप का सफल आयोजन करवाने में कामयाब हो सकता है. देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने वर्ल्ड कप होने की संभावना को गहरी चोट पहुंचाई है. इसके अलावा आईपीएल में बायो बबल ब्रेक होने की वजह से भी विदेशी खिलाड़ियों भारत में खेलने को लेकर ज्यादा सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. 

जुलाई में हो सकता है बड़ा फैसला

हसी ने कहा, ''भारत में टूर्नामेंट खेलना बेहद ही मुश्किल होगा. आईपीएल में 8 टीमें थी. वर्ल्ड कप में तो टीमों की संख्या में भी इजाफा होगा और वेन्यू भी बढ़ जाएंगे. इन दोनों ही बातों से कोरोना का खतरा बढ़ने की आशंका है.''

हसी ने यूएई को वर्ल्ड कप के लिए बेहतर विकल्प बताया है. हसी ने कहा, ''यूएई या फिर किसी और देश में वर्ल्ड कप का आयोजन ज्यादा अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. दुनियाभर में अगले कुछ महीनों में बहुत सारे क्रिकेट टूर्नामेंट खेले जाने हैं. इसलिए इंडिया में सिर्फ वर्ल्ड कप खेलने के लिए जाना खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं होगा.''

बता दें कि आईसीसी भारत की स्थिति पर नज़र बनाए हुए है. यूएई को पहले ही बैकअप वेन्यू के तौर पर रखा गया है. जुलाई में होने वाली आईसीसी की कॉन्फ्रेंस में वर्ल्ड कप को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है.

कैमरून ग्रीन को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया झटका, वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम से हुई छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत, सिराज ने दिलाई पहली सफलता
LIVE: टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत, सिराज ने दिलाई पहली सफलता
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget