एक्सप्लोरर

विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास पर आया BCCI का रिएक्शन, जानें क्या कहा

Virat Kohli Test Retirement: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. विराट के संन्यास पर अब BCCI का रिएक्शन आया है. जानें बोर्ड ने क्या कुछ कहा.

BCCI on Virat Kohli Test Retirement: विराट कोहली ने आखिरकार टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर ही दिया. इसका मतलब है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड उन्हें संन्यास नहीं लेने से रोक नहीं पाया. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों? बता दें कि कुछ दिन पहले ही विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की बात BCCI से की थी. हालांकि, बोर्ड ने उनसे इस पर दोबारा विचार करने को कहा था. फिर खबर आई कि बीसीसीआई विराट को इंग्लैंड दौरे पर कप्तान भी बनाना चाहता था. लेकिन विराट ने आज सोमवार, 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया. 

विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने पर BCCI का रिएक्शन आया है. बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा, "थैंक्य यू विराट कोहली. टेस्ट क्रिकेट में एक युग समाप्त हो गया लेकिन विरासत हमेशा जारी रहेगी! टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया. टीम इंडिया में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा!"

रोहित के बाद विराट कोहली भी नहीं खेलेंगे टेस्ट 

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था. अब विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया. दोनों ने इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट से रिटायरमेंट ली है. भारतीय टीम को अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाना है. इंग्लैंड में टीम इंडिया को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी.

ऐसा रहा विराट कोहली का टेस्ट करियर 

2011 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले विराट कोहली ने कुल 123 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान किंग कोहली के बल्ले से 46.85 की औसत से 9230 रन निकले. टेस्ट में विराट के नाम 7 दोहरे शतक, 30 शतक और 31 अर्धशतक हैं. विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 जनवरी 2025 को अपना आखिरी टेस्ट खेला.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget