एक्सप्लोरर

रोजर बिन्नी का BCCI अध्यक्ष बनने का रास्ता हुआ साफ, चुनाव अधिकारी ने खारिज की आपत्ति

BCCI Elections: रोजर बिन्नी BCCI अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर चुके हैं. उनके नामांकन के खिलाफ कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के दो सदस्यों की ओर से आपत्ति दाखिल की गई थी.

BCCI President: पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी (Roger Binny) का बीसीसीआई अध्यक्ष (BCCI President) बनने का रास्ता साफ हो गया है. उनके नामांकन के खिलाफ उठी आपत्ति को BCCI चुनाव अधिकारी एके जोति ने खारिज कर दिया है. बता दें कि रोजर बिन्नी BCCI अध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार हैं. नए BCCI अध्यक्ष का आधिकारिक तौर पर 18 अक्टूबर को एलान होना है.

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य एएम रामामूर्ति और एन श्रीपाथी ने एसोसिएशन की मैनेजिंग कमेटी की ओर से BCCI इलेक्शन में दावेदारों को नामित/नियुक्त करने की योग्यता पर सवाल उठाया था. उनकी आपत्ति इस बात पर आधारित थी कि मैनेजिंग कमेटी का कार्यकाल 3 अक्टूबर को खत्म हो चुका था, ऐसे में बिन्नी का नामांकन लीगल नहीं है. यह भी मुद्दा उठाया गया कि मैनेजिंग कमेटी कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव और AGM आयोजित कराने में फेल रही है.

चुनाव अधिकारी एके जोति ने इस आपत्ति को खारिज करते हुए कहा, 'KSCA के साथ सत्यापन पर यह पाया गया कि एसोसिएशन ने 12 सितंबर 2022 और 14 सितंबर 2022 को लेटर्स के माध्यम से 31 दिसंबर 2022 तक AGM और चुनाव आयोजित करने की अनुमति के लिए सोसायटी के जिला रजिस्ट्रार कार्यालय में आवेदन दिया था. सोसायटी के जिला रजिस्ट्रार के कार्यालय ने अपने पत्र दिनांक 19 सितंबर 2022 के माध्यम से KSCA को 31 दिसंबर 2022 तक AGM और चुनाव आयोजित करने की अनुमति दी है. इसके साथ ही रोजर बिन्नी को नामित करने के लिए KSCA की ओर से दाखिल नामांकन आवेदन सभी पहलुओं में पूर्ण पाया गया है. ऐसे में सभी आपत्तियां खारिज की जाती हैं.'

चुनाव का हिस्सा हैं आपत्ति दाखिल करना
यह आपत्तियां निर्वाचन अधिकारी द्वारा शुरू की गई प्रक्रिया का ही हिस्सा थीं. बीसीसीआई चुनाव के लिए इलेक्टोरल रोल (मतदाता सूची) को अंतिम रूप देने से पहले निर्वाचन अधिकारी राज्य संघ के किसी भी नामित प्रतिनिधि के खिलाफ किसी भी तरह की असहमति को आमंत्रित करते हैं. किसी भी आपत्ति का सत्यापन करने के बाद ही इलेक्टोरन रोल की अंतिम सूची जारी की जाती है.

यह भी पढ़ें...

T20 World Cup 2022: दांव पर है 46 करोड़ रुपए की प्राइज मनी, जानिए किसे मिलेगा कितना पैसा

T20 World Cup 2022: रोहित शर्मा ने खोला राज, पाकिस्तान से मैच के लिए पहले से तय हो चुकी है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget