एक्सप्लोरर

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ के बाद BCCI का बड़ा कदम, स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर! नए चेहरे की एंट्री 

IND vs ENG Test Match: मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ होने के बाद बीसीसीआई ने एक बड़ा फैसला लिया है. ऋषभ पंत की चोट के चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया है और उनकी जगह तमिलनाडु के एन. जगदीशन को स्क्वॉड में शामिल किया गया है.

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला भले ही ड्रॉ रहा हो, लेकिन टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. मैनचेस्टर टेस्ट में बहादुरी से अर्धशतक जड़ने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अब सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में नहीं खेलेंगे. बीसीसीआई ने बुधवार देर रात आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इसकी पुष्टि की थी और उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर एन. जगदीशन को टीम में शामिल करने की घोषणा की है.

क्यों बाहर हुए पंत?

बीसीसीआई की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, "ऋषभ पंत को मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान दाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर निगरानी रखेगी और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती है."

27 वर्षीय पंत को चौथे टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में पैर पर चोट लग गई थी. उन्हें तुंरत अस्पताल ले जाया गया, जहां स्कैन के बाद फ्रैक्चर की पुष्टि हुई. पंत को फील्ड से स्ट्रेचर पर ले जाया गया था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बाद में मैदान पर लौटकर 54 रनों की हिम्मतभरी पारी खेली.

एन. जगदीशन को मिला मौका

ऋषभ पंत के बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज एन. जगदीशन को टीम में शामिल किया है. 28 वर्षीय जगदीशन लंबे समय से घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचते रहे हैं. वह अब 31 जुलाई से लंदन के ओवल मैदान में शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट में ध्रुव जुरेल के साथ विकेटकीपिंग के विकल्प के तौर पर उपलब्ध रहेंगे.

भारत का बदला हुआ स्क्वॉड – 5वां टेस्ट, लंदन

कप्तान- शुभमन गिल

सलामी बल्लेबाज- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल

अन्य बल्लेबाज- साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर

ऑलराउंडर- रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर

विकेटकीपर- ध्रुव जुरेल, एन. जगदीशन

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, अंशुल कंबोज

अब सीरीज बराबर करने की बारी

भारत अभी सीरीज में 1-2 से पीछे है. ऐसे में 31 जुलाई से शुरू हो रहे अंतिम टेस्ट में टीम इंडिया के पास सीरीज को बराबर करने का सुनहरा मौका होगा. हालांकि ऋषभ पंत जैसे मैच विनर का न होना टीम के लिए बड़ा नुकसान हो सकता है. अब देखना होगा कि जगदीशन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है या विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल संभालते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG Highlights: तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक सब फ्लॉप
तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक सब फ्लॉप
तीसरे टी20 में भारत के सामने 202 रनों का लक्ष्य, प्रिंस यादव चमके; क्या श्रेयस अय्यर को मिलेगी पहली जीत?
तीसरे टी20 में भारत के सामने 202 का लक्ष्य, प्रिंस यादव चमके; श्रेयस अय्यर को मिलेगी पहली जीत?
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget