एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हुआ टीम इंडिया का एलान, BCCI ने अचानक रुतुराज गायकवाड़ को बनाया कप्तान

Ruturaj Gaikwad: बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंडिया-ए के स्क्वाड का एलान कर दिया है. रुतुराज गायकवाड़ इंडिया-ए की कमान संभालते हुए नजर आएंगे.

Ruturaj Gaikwad India A Captain: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली इंडिया-ए की 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया. इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच दो फर्स्ट क्लास मैच खेले जाएंगे. फर्स्ट क्लास मैचों की इस सीरीज के लिए इंडिया-ए की कमान रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है. गौर करने वाली बात यह है कि इंडिया-ए इस दौरे पर सीनियर पुरुष भारतीय टीम के खिलाफ भी मैच खेलेगी, जो इंट्रा स्क्वाड मैच होगा.

इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच खेले जाने वाले दो फर्स्ट क्लास मैचों की शुरुआत 31 अक्टूबर से होगी. पहला मुकाबला 03 नवंबर तक खेला जाएगा. इसके अलावा सीरीज का दूसरा मुकाबला 07 से 10 नवंबर के बीच होगा. पहला मैच मकाय और दूसरा मेलबर्न में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दो मैच खेलने के बाद इंडिया-ए की टीम भारत की सीनियर पुरुष टीम के खिलाफ 15 नवंबर से तीन दिन का इंट्रा स्क्वाड मैच पर्थ में खेलेगी.

इंडिया-ए दौरे के लिए बीते कुछ वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को भी शामिल किया गया है. इसके अलावा अभिमन्यु ईश्वरन को गायकवाड़ का डिप्टी यानी टीम का उपकप्तान बनाया गया है. इसके अलावा टीम में कई और स्टार खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. 

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंडिया-ए टीम

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उपकप्तान), साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, बाबा इंद्रजीत, ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), मुकेश कुमार, खलील अहमद, यश दयाल, नवदीप सैनी, मानव सुथार, तनुष कोटियान.

22 नवंबर से शुरू होगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 

इंडिया-ए का ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म होने के कुछ दिन बाद ही ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत होगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें इस बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कुल 5 टेस्ट मैच खेलेंगी. सीरीज का पहला टेस्ट 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा. वहीं सीरीज का आखिरी मैच 03 से 07 जनवरी (2025) के बीच सिडनी में खेला जाएगा.  

 

ये भी पढ़ें...

टीम इंडिया ने एशिया कप के सेमीफाइनल में रखा कदम, पाकिस्तान के बाद यूएई को हराकर किया कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कल से भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget