एक्सप्लोरर

चार गेंदों में 92 रन देने वाले गेंदबाज और क्लब को बीसीबी ने किया बैन

चार गेंदों में 92 रन देने वाले गेंदबाज और क्लब को बीसीबी ने किया बैन

ढाका: बांग्लादेश के घरेलू मैचों में चार गेंदों में 92 रन देने वाले खिलाड़ी को बांग्लादेश बोर्ड ने 10 सालों के लिए बैन कर दिया है. बांग्लादेश क्रिकेट की छवि को खराब करने के आरोप में बीसीबी ने दो क्लबों, उसके खिलाड़ियों, कप्तान, मैनेजर और अंपयारों को भी दंडित करते हुए प्रतिबंधित किया गया है.

बोर्ड ने ढाका की दूसरी डिवीजन लीग मैच में गेंदबाज सुजोन महमूद के चार गेंदों में 92 रन देने के कारनामे की जांच के लिए विशेष समिति का गठन किया था. सुजोन ने लालमाटिया क्लब की ओर से खेलते हुए एक्सियोम क्लब के खिलाफ पक्षपातपूर्ण अंपायरिंग से नाराज होकर ऐसा किया था.

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, समिति ने अपनी जांच में पाया कि फियर फाइटर्स स्पोर्टिग क्लब के खिलाड़ी तस्नीम हसन ने भी इंदिरा रोड क्रइरा चाकरा क्लब के खिलाफ खराब अंपायरिंग के विरोध में 1.1 ओवर में 69 रन दिए थे. यह मैच लालमाटिया क्लब और एक्सियोम क्लब के मैच से एक दिन पहले खेला गया था.

तस्नीम और सुजोन को 10 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है. इन दोनों के क्लबों को ढाका लीग की किसी भी डिवीजन में खेलने से रोक दिया गया है. दोनों टीमों के कप्तान, मैनेजर और कोच पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया है.

इन दोनों मैचों में अंपायरिंग करने वाले शम्सुर रहमान और अजिुजल बारी पर मैच को संभलाने में असफलता के कारण छह महीने का प्रतिबंध लगाया गया है.

समिति के तीन निर्देशकों में से एक शेख सोहेल ने कहा है कि समिति ने उन सभी लोगों से बात की है जो मैच में शामिल थे. उन्होंने कहा कि सुजोन और तस्नीम ने वही किया जो टीम प्रबंधन ने उनसे करने को कहा.

वेबसाइट ने सोहेल के हवाले से लिखा, "इन लोगों ने जानबूझकर बांग्लादेश क्रिकेट की छवि को खराब किया है. कोई खिताब या टूर्नामेंट से बाहर होना दांव पर नहीं लगा था. यह पूरे विश्व में हमारी छवि को खराब करने के लिए उठाया गया कदम था. पहले दिन से मैं कह रहा हूं कि हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे. यह अपराध है."

उन्होंने कहा, "गेंदबाज बिना टीम प्रबंधन की इजाजत के ऐसा नहीं कर सकता. इसमें कोई मैच फिक्सिंग नहीं हुई और न ही उन्हें इसके लिए कोई पैसा मिला. पूरी जांच में हमने यही पाया कि यह केवल बांग्लादेश क्रिकेट को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया था."

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget