एक्सप्लोरर

1983 चैंपियन टीम के सदस्य ने किया टीम इंडिया के कोच पद के लिए अप्लाई

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज बलविंदर सिंह संधू भारतीय राष्ट्रीय पुरूष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन करने वालों की सूची में शामिल हो गए हैं और उन्होंने इस प्रतिष्ठित पद की जिम्मेदारी मिल

1983 चैंपियन टीम के सदस्य ने किया टीम इंडिया के कोच पद के लिए अप्लाई

मुंबई: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज बलविंदर सिंह संधू भारतीय राष्ट्रीय पुरूष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन करने वालों की सूची में शामिल हो गए हैं और उन्होंने इस प्रतिष्ठित पद की जिम्मेदारी मिलने का भरोसा जताया.



संधू ने आज पीटीआई से कहा, ‘‘हां, मैंने पद के लिए आवेदन दिया है. मैंने कल शाम आवेदन किया और मैं काफी आश्वस्त हूं, हालांकि मुझे पता है कि रवि शास्त्री प्रबल दावेदार है.’’ संधू और भारतीय टीम के पूर्व टीम निदेशक शास्त्री के अलावा मौजूदा मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने भी पद के लिए आवेदन किया है.



बीसीसीआई ने इस पद के लिए आवेदन देने की समय सीमा 10 जून तक रखी है और उम्मीद है कि जुलाई और अगस्त में होने वाले वेस्टइंडीज के टेस्ट दौरे पर विराट कोहली और उनकी टीम नये कोचिंग स्टाफ के साथ जाएगी जिसमें मुख्य कोच भी शामिल होगा.



संधू ने कहा कि उन्हें विभिन्न टीमों की कोचिंग का लगभग 25 साल का अनुभव है और 15 साल पहले वह मुंबई रणजी टीम के मुख्य कोच थे जब गेंदबाजों के लिए पहली बार विडियो विश्लेषण का इस्तेमाल किया गया था.



उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मुंबई, मध्य प्रदेश और बड़ौदा तथा आईएसएल टीमों :अब भंग हो चुकी: को भी कोचिंग दी है.’’ भारत की ओर से आठ टेस्ट और 22 वनडे खेलने वाले संधू ने कहा कि अगर मौका मिला तो वह गेंदबाजी कोच बनने को भी तैयार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget