एक्सप्लोरर

PCB: पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल का दौर जारी, बाबर के अलावा इन दिग्गजों पर भी गिरेगी गाज

Pakistan Cricket Team: वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम अपने मुल्क वापस लौट चुकी है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल बदस्तूर जारी है.

Babar Azam: बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल के लिए क्वॉलीफाई करने में नाकान रही. मसलन, पाकिस्तानी टीम अपने मुल्क वापस लौट चुकी है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल बदस्तूर जारी है. पहले बाबर आजम ने कप्तानी छोड़ी. लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब खबर आ रही है कि मिकी आर्थर समेत बाकी कोचिंग स्टाफ को जल्द बर्खास्त कर दिया जाएगा. इसके अलावा मोर्नी मोर्कल गेंदबाजी कोच के पद से इस्तीफा दे चुके हैं.

अब पाकिस्तान क्रिकेट को मोहम्मद हफीज से उम्मीदें...

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कई अधिकारियों को बर्खास्त किया जा चुका है. वहीं, अब पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज को टीम डायरेक्टर का जिम्मा सौंपा गया है. दरअसल, मौजूदा वर्ल्ड कप में लचर प्रदर्शन के बाद बाबर आजम की कप्तानी पर काफी सवाल उठे थे, साथ ही पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने बाबर आजम को कप्तानी से हटाने की बात कही थी. वसीम अकरम समेत कई पूर्व खिलाड़ियों को मानना था कि बाबर आजम को अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए कप्तानी छोड़ देनी चाहिए.

टेस्ट टीम के कप्तान बने शान मसूद

बताते चलें कि बाबर आजम ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया. बाबर आजम की जगह शान मसूद को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है. इसके अलावा टी20 फॉर्मेट में तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पाकिस्तानी टीम की अगुवाई करेंगे. इससे पहले वर्ल्ड कप में बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर रही. इस टीम ने 9 मुकाबले खेले, जिसमें महज 4 जीत नसीब हुई, जबकि 5 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें-

World Cup 2023: रोहित शर्मा जितने रन एक ओवर में बनाते हैं उतने अफ्रीका 8 ओवर में नहीं बना पाया, शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ

Virat Kohli: "कोहली अब किंग नहीं सम्राट हैं", विराट के 50 शतक के बाद वसीम अकरम समेत पाकिस्तानी दिग्गजों ने किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget