एक्सप्लोरर

बाबर, शाहीन और नसीम शाह की होगी वापसी, दो नए चेहरे भी होंगे शामिल; पाकिस्तान टीम को लेकर आए 4 बड़े अपडेट

AUS vs PAK: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. अभी इस सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का एलान नहीं हुआ है. इस बीच 4 हैरान करने वाले अपडेट सामने आए हैं.

Pakistan Squad For Australia ODI Series: इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है. ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान टीम को वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है. पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम का एलान कर दिया है. वहीं अभी पाक टीम की घोषणा नहीं हुई है. इस बीच पाकिस्तानी टीम को लेकर 4 बड़े अपडेट सामने आए हैं. 

मोहम्मद रिजवान होंगे कप्तान? 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान कप्तान होंगे. एक मीडिया रिपोर्ट में ऐसा दावा किया है. बता दें कि पहले बाबर आजम तीनों फॉर्मेट में टीम के कप्तान थे, लेकिन 2023 वनडे विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद शान मसूद को टेस्ट टीम की कमान सौंप दी गई थी. वहीं बाबर वनडे और टी20 टीम के कप्तान थे. अब 2024 टी20 वर्ल्ड कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद बाबर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. ऐसे में अब रिजवान नए कप्तान बन सकते हैं. 

बाबर, शाहीन और नसीम शाह की होगी वापसी?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाबर आजम, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी की टीम में वापसी होगी. इन तीनों को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद टीम से निकाल दिया गया था. हालांकि, सेलेक्टर्स का कहना था कि इन्हें रेस्ट दिया गया है. 
 
इन तीन खिलाड़ियों को नहीं मिलेगी जगह 

रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में फिनिशर इफ्तिखार अहमद, लेग स्पिन ऑलराउंडर शादाब खान और ओपनर फखर जमान को शामिल नहीं किया जाएगा. फखर ने कुछ दिन पहले बाबर के समर्थन में एक पोस्ट किया था, जिसके बाद पीसीबी ने उन्हें एक नोटिस भी जारी किया था. 

दो नए चेहरों को मिलेगी जगह 

रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में पाक टीम में दो नए चेहरे भी शामिल होंगे. इनमें  मेहरान मुम्ताज और सुफियान मुकीम शामिल हैं. बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का एलान कर चुका है. 4 नवंबर से कंगारू अपने घर पर पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगे. सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को मेलबर्न में, 8 नवंबर को एडिलिड में और 10 नवंबर को पर्थ में खेला जाएगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget