एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023 Final: एशिया कप फाइनल में अक्षर पटेल का नहीं खेलना भारत के लिए कितना बड़ा झटका?

IND Vs SL: अक्षर पटेल चोटिल होने की वजह से फाइनल मैच का हिस्सा नहीं होंगे. बॉलिंग और बैटिंग दोनों डिपार्टमेंट में भारत को अक्षर की कमी खलेगी.

IND Vs SL: श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले एशिया कप फाइनल से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे. अक्षर पटेल के स्थान पर वॉशिंगटन सुंदर को फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है. लेकिन फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को अक्षर पटेल की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों की कमी खलने वाली है.

बीते कुछ सालों में अक्षर पटेल भारत के लिए बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं. अक्षर ने सिर्फ गेंदबाजी से ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी से भी टीम इंडिया की मुश्किलें कम की हैं. बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मुकाबले की ही बात करें तो अक्षर पटेल ने टीम इंडिया को जीत के करीब पहुंचा दिया था. 266 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 209 रन पर 7 विकेट गंवा चुकी थी.

इसके बाद अक्षर पटेल ने मोर्चा संभालते हुए 34 गेंद में 42 रन की शानदार पारी खेली. अक्षर की पारी में दो छक्के और तीन चौके शामिल रहे. हालांकि बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अक्षर 8 गेंद पहले आउट हो गए और इंडिया ने मैच को 6 रन से गंवा दिया. लेकिन अक्षर ने एक बार फिर से साबित किया कि वो दबाव में भी भारत की वापसी करवाने की क्षमता रखते हैं.

भारत को खलेगी कमी

श्रीलंका में टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के साथ पिचों का धीमा होना भी जारी है. ऐसे में अक्षर की गेंदबाजी भी भारत के लिए बड़ा प्लस प्वाइंट साबित हो सकती थी. अक्षर पहले से ही श्रीलंका में थे और उन्होंने श्रीलंका की पिचों का मिजाज बेहतर मालूम चल गया था. फाइनल से एक दिन पहले ही श्रीलंका पहुंचे वॉशिंगटन सुंदर के लिए इतना कम वक्त में पिच के मिजाज को समझ पाना आसान नहीं रहने वाला है.

भारत के पास रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के अलावा कोई और स्पिनर भी नहीं है. इसलिए पिच के धीमा होने की स्थिति में सुंदर को भी प्लेइंग 11 में जगह देनी होगी. सुंदर का इतिहास खेलने का कम और चोटिल होने का ज्यादा रहा है. फाइनल में उन पर दांव लगाना भारत के लिए बड़ा रिस्क साबित होने वाला है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget