एक्सप्लोरर

अक्षर पटेल ने कहा- गेंदबाजी को लेकर रवि शास्त्री से बात नहीं करता

भारतीय टीम के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने कहा कि वह अपनी गेंदबाजी को लेकर मुख्य कोच रवि शास्त्री से ज्यादा बात नहीं करते हैं.

राजकोट: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच से पहले शुक्रवार को भारतीय टीम के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने कहा कि वह अपनी गेंदबाजी को लेकर मुख्य कोच रवि शास्त्री से ज्यादा बात नहीं करते हैं. अक्षर बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं और रवि भी बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज रहे हैं. लेकिन अक्षर का मानना है कि रवि की गेंदबाजी शैली उनसे अलग थी.

मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में अक्षर ने कहा, "मैं रवि से ज्यादा बात नहीं करता. वह जानते हैं कि मेरी गेंदबाजी शैली उनकी शैली से अलग है. उन्होंने मेरी गेंदबाजी में ज्यादा बदलावों की सलाह नहीं दी है."

अक्षर ने कहा, "उन्होंने मुझसे कहा था कि आप भारतीय टीम में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आए हैं तो इसी प्रदर्शन को जारी रखिए."

टीम में स्पिनों की अहमियत पर अक्षर ने कहा, "कलाई के स्पिनर आक्रमण कर सकते हैं क्योंकि उन्हें पिच से ज्यादा मदद मिलती है. उनका काम मुख्यत: आक्रमण करना और मध्य के ओवरों में विकेट लेना होता है."

टीम में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के रूप में दो कलाई के स्पिन गेंदबाज हैं.

इस हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, "उंगली के स्पिनरों का काम रन पर अंकुश लगाने का होता है. अगर साझेदारी नहीं होगी तो बल्लेबाजों पर दबाव होगा. इसलिए यही हमारी रणनीति है."

अक्षर ने स्वतंत्र रूप से गेंद डालने के लिए कप्तान विराट कोहली को श्रेय दिया है, "वह आपको स्वतंत्र होकर गेंद करने देते हैं और उसके हिसाब से फील्डिंग लगाते हैं. अगर यह काम नहीं करता है तो वह आपको सलाह देते हैं. जाहिर सी बात है कि आपको अच्छा लगेगा और कप्तान आपका समर्थन करेगा तो आपको स्वतंत्र होकर गेंदबाजी करने में मदद मिलेगी."

भारत तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है. दूसरे मैच में रणनीति के बारे में पूछने पर अक्षर ने कहा, "पहले मैच में उन्होंने स्वीप शॉट को अच्छे से खेला था. मुंबई में भी उन्होंने स्वीप शॉट का काफी उपयोग किया था."

उन्होंने कहा, "मेरे लिए रणनीति साफ है कि मैं किसी भी तरफ से गेंदबाजी करूं मैं कोण बनाकर गेंद डालूंगा और मिश्रण करूंगा."

अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए अक्षर को अच्छे प्रदर्शन का भरोसा है.

उन्होंने कहा, "यह मेरा घरेलू मैदान है. मैं जानता हूं कि विकेट किस तरह का है. मैं वही करने की कोशिश करूंगा जो आईपीएल में करता आया हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget