एक्सप्लोरर

हरमनप्रीत को रोकेने के लिए पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने दिया इंग्लैंड को गुरु मंत्र

हरमनप्रीत को रोकेने के लिए पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने दिया इंग्लैंड को गुरु मंत्र


लंदन: महिला विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर धमाकेदार जीत दर्ज कर फाइनल मैच में इंग्लैंड के साथ भिड़ने को तैयार है. फाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड पुरुष टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने अपनी टीम को भारतीय बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर से बचने के लिए एक खास सलाह दी है. हुसैन ने इंग्लैंड की महिला टीम की कप्तान हीथर नाइट को सलाह देते हुए कहा है कि अगर उन्हें हरमनप्रीत की आक्रामक बल्लेबाजी से बचना है तो उनके खिलाफ स्पिन गेंदबाजों का उपयोग न करें. 


हुसैन ने अंग्रेजी अखबार डेली मेल में लिखे अपने कॉलम में लिखा है, "मेरी कप्तान नाइट को एक ही सलाह है कि वह कौर के सामने स्पिन गेंदबाजों को न लगाएं क्योंकि उन्होंने गुरुवार को डर्बी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्पिन गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी. उन्हें शांत रखें और इंग्लैंड मैच में पकड़ बना लेगी."


हुसैन ने कहा है कि रविवार को होने वाले मैच में इंग्लिश टीम को घर में खेलने का फायदा मिलेगा. हुसैन ने हालांकि अपनी टीम को भारत से आगाह किया है और कहा है कि भारत इकलौती ऐसी टीम है जिसने इंग्लैंड को लीग दौर में मात दी थी. 


उन्होंने लिखा है, "रविवार को होने वाला फाइनल शानदार होगा. भारत इकलौती ऐसी टीम है जिसने लीग दौर में इंग्लैंड को मात दी है."


हुसैन के मुताबिक, "महिलाओं के खेल में भारत अभी तक सोया हुआ था, लेकिन अब वो जाग गया है और यह खेल के लिए काफी अहम साबित हो सकता है. उसी तरह जैसे महेंद्र सिंह धोनी की टीम का 2007 में टी-20 विश्व कप जीतना हुआ था."


उन्होंने लिखा है, "अभी तक भारत का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन अच्छा रहा है, बावजूद इसके लॉर्ड्स में मैं इंग्लैंड का पलड़ा भारी मानता हूं. हीथर नाइट की टीम में गहराई है और मेरा मानना है कि उनका फाइनल में पहुंचने का कारण उनका ऑलराउंडर खेल रहा है."


हरमनप्रीत के अलावा हुसैन ने भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की भी तारीफ की है. उन्होंने लिखा है, "भारत की तीन बल्लेबाजों ने मेरा ध्यान खिंचा है. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में 90 रन बनाए थे. मिताली राज, जो हमेशा से ही अच्छी बल्लेबाज रही हैं और हरमनप्रीत, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 115 गेंदों में 171 रनों की पारी खेली थी."


भारत विश्व कप में दूसरी बार फाइनल में पहुंचने में सफल रहा है. इससे पहले भारतीय महिलाएं मिताली की कप्तानी में ही 2005 में फाइनल में पहुंची थी जहां ऑस्ट्रेलिया से हार गई थीं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DC vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, 18 रन पर गिरा दूसरा विकेट; रोहित-सूर्यकुमार क्रीज पर मौजूद
Live: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, 18 रन पर गिरा दूसरा विकेट; रोहित-सूर्यकुमार क्रीज पर मौजूद
हार्दिक पांड्या MI से बाहर, सूर्यकुमार यादव अचानक बने कप्तान; जानें क्यों लिया गया ये फैसला
हार्दिक पांड्या MI से बाहर, सूर्यकुमार यादव अचानक बने कप्तान; जानें क्यों लिया गया ये फैसला
गुजरात टाइटंस या राजस्थान रॉयल्स, कौन जीतेगा आज का दूसरा मैच? जानें GT और RR में कौन मारेगा बाजी
गुजरात टाइटंस या राजस्थान रॉयल्स, कौन जीतेगा आज का दूसरा मैच? जानें GT और RR में कौन मारेगा बाजी
गुजरात और राजस्थान के बीच आज का दूसरा मुकाबला, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
गुजरात और राजस्थान के बीच आज का दूसरा मुकाबला, जानें प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप का कैंसिल हुआ वीकली ऑफ, ईरान युद्ध के बीच नहीं मिलेगी छुट्टी, क्या है पूरा मामला?
डोनाल्ड ट्रंप का कैंसिल हुआ वीकली ऑफ, ईरान युद्ध के बीच नहीं मिलेगी छुट्टी, क्या है पूरा मामला?
'ममता बनर्जी ने सत्ता की मलाई खाकर...', प्रयागराज में डिप्टी CM केशव मौर्य का विपक्षी नेताओं पर हमला
'ममता बनर्जी ने सत्ता की मलाई खाकर...', प्रयागराज में डिप्टी CM केशव मौर्य का विपक्षी नेताओं पर हमला
गुजरात टाइटंस या राजस्थान रॉयल्स, कौन जीतेगा आज का दूसरा मैच? जानें GT और RR में कौन मारेगा बाजी
गुजरात टाइटंस या राजस्थान रॉयल्स, कौन जीतेगा आज का दूसरा मैच? जानें GT और RR में कौन मारेगा बाजी
हार्दिक पांड्या MI से बाहर, सूर्यकुमार यादव अचानक बने कप्तान; जानें क्यों लिया गया ये फैसला
हार्दिक पांड्या MI से बाहर, सूर्यकुमार यादव अचानक बने कप्तान; जानें क्यों लिया गया ये फैसला
'आपने हनुमान के साथ शूट किया?', नन्हीं राहा 'रामायण' की शूटिंग के वक्त पूछती थीं रणबीर कपूर से ऐसे सवाल
'आपने हनुमान के साथ शूट किया?', नन्हीं राहा 'रामायण' की शूटिंग के वक्त पूछती थीं रणबीर कपूर से ऐसे सवाल
Iran-US War: अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
Donald Trump On Iran: ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका
ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका
UP scholarship 2025-26: यूपी सरकार ने फिर खोला स्कॉलरशिप पोर्टल, ये छात्र कर सकते हैं अप्लाई
यूपी सरकार ने फिर खोला स्कॉलरशिप पोर्टल, ये छात्र कर सकते हैं अप्लाई
Embed widget