एक्सप्लोरर

INDW vs AUSW: टीम इंडिया का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूटा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 5 रन से मिली हार

Australia Women vs India Women: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारतीय महिला टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में 5 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया का खिताब जीतने का सपना टूट गया.

ICC Womens T20 World Cup 2023: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम और भारतीय महिला टीम के बीच में केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए थे. इसके बाद भारतीय टीम एक समय काफी शानदार तरीके से लक्ष्य का पीछा कर रही थी, लेकिन अचानक से विकेट गंवाने की वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस मुकाबले को 5 रनों से अपने नाम किया.

एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से यह मैज जीत जाएगा और दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच जाएगी, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत का अहम मौके पर रन आउट हो जाने की वजह से टीम इंडिया इस मैच में पिछड़ गई. उनके विकेट से ऑस्ट्रेलियाई टीम को वापसी का मौक मिल गया और भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर रनगति को बनाए रखने का दबाव देखने को मिला.

इस मैच को लेकर बात की जाए तो टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद बेथ मूनी और एलिसा हीली की ओपनिंग जोड़ी ने पहले 6 ओवरों में ही टीम का स्कोर को 43 रन पर पहुंचा दिया. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहला झटका 52 के स्कोर पर लगा जब एलिसा हीली 25 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गईं. यहां से बेथ मूनी ने तेजी से रन बनाने का सिलसिला शुरू किया.

बेथ मूनी ने 37 गेंदों में 54 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं कप्तान मेग लेनिंग ने एक छोर जहां से संभाल रखा वहीं दूसरे छोर से एश्ले गार्डनर ने आकर 18 गेंदों में 31 रनों की शानदार पारी खेल दी. मेग लेनिंग ने 34 गेंदों में 49 रन बनाने के साथ टीम का स्कोर 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 173 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया. भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी में शिखा पांडे ने 2 जबकि राधा यादव और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट हासिल किया.

हरमनप्रीत कौर और जेमिमा ने खेली शानदार पारी लेकिन नहीं दिला पाईं जीत

174 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब देखने को मिली जब 11 के स्कोर पर टीम को पहला झटका शेफाली वर्मा के रूप में लगा वहीं 15 के स्कोर पर स्मृति मंधाना भी पवेलियन लौट गईं. 28 के स्कोर पर भारतीय टीम को तीसरा झटका लगा जिसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जेमिमा के साथ मिलकर ना सिर्फ रनगति को तेज किया बल्कि पहले 6 ओवरों में स्कोर को 59 रनों तक पहुंचा दिया.

यहां से जेमिमा ने आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को तेजी के साथ आगे बढ़ाने का सिलसिला जारी रखा लेकिन एक बाउंसर गेंद को खेलने के प्रयास में वह एलिसा हीली को कैच थमा बैठी. जेमिमा के बल्ले से 24 गेंदों में 43 रनों की पारी देखने को मिली. इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी ली लेकिन अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद वह 52 के निजी स्कोर पर 2 रन लेने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठी. 

भारतीय टीम इस मैच में 167 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी और उसे 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डार्सी ब्राउन और एश्ले गार्डनर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

यह भी पढ़े...

IND vs AUS: घर वापस लौट रहे खिलाड़ी, फिर भी इंदौर टेस्ट जीत सकती है ऑस्ट्रेलियाई टीम? जानिए क्यों और कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News
UP News: Bareli में बुलडोजर एक्शन के दौरान लोगों का हंगामा ! | Boldozer Action | UP | Bareli
Janhit: बदले के लिए गिरफ्तार... या कानून की तलवार ? | PappuYadavArrested | Chitra Tripathi
Pappu Yadav Arrested: पप्पू की गिरफ्तारी का मिडनाइट ड्रामा | Bihar News | Pappu Yadav Update
Sandeep Chaudhary: 'विकसित भारत' की ओर कदम या निकलेगा देश का दम? | India-US Deal | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
Video: फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
Embed widget