एक्सप्लोरर

ब्लू, वाइट, पिंक या वॉयलेट...अपने WhatsApp को कौन से कलर में यूज करेंगे आप? जल्द आ रहा फीचर

WhatsApp Theme Color Feature: वॉट्सऐप आईफोन यूजर्स के लिए एक नया कलर थीम फीचर लेकर आ रहा है, जिसमें यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से चैट थीम का रंग बदल सकेंगे. आइए इस फीचर के बारे में जानते हैं

WhatsApp Chat Color Theme Feature: मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप नए फीचर्स पर लगातार काम कर रहा है. नए फीचर्स पहले बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किए जाते हैं और फिर इन्हें आम लोगों के लिए रोलआउट किया जाता है. इसी बीच अब वॉट्सऐप पपर एक नए कलर पर आधारित थीम दिखाई देने वाली है, जो कि आईफोन यूजर्स के लिए है. अगर किसी को ये बदलाव पसंद न आए तो वो अपने हिसाब से वॉट्सऐप की थीम अपने फेवरेट कलर के हिसाब से सेट कर सकते हैं. 

अब तक हम अपने वॉट्सऐप पर सिर्फ दो ही कलर थीम देखते आ रहे हैं, रेगुलर मोड या फिर डार्क मोड...लेकिन अब आप अपने हिसाब से अलग-अलग रंगों की थीम चुन सकेंगे. इसके अलावा यूजर्स चैट बबल्स का कलर भी बदल सकेंगे. अभी इस फीचर की टेस्टिंग वॉट्सऐप के iOS बीटा वर्जन पर चल रही है. इस फीचर को iOS Beta Version 24.11.10.70 में देखा गया है, जिसे पब्लिक के लिए धीरे-धीरे रोलआउट किया जाएगा. 

कैसे कर सकेंगे यूज?

WABetaInfo के मुताबिक, इस फीचर को यूज करने के लिए आपको वॉट्सऐप अकाउंट की सेटिंग में जाना होगा, यहां आपको चैट का ऑप्शन दिखाई देगा. जब आप यहां क्लिक करेंगे तो यूजर को Theme ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद वॉट्सऐप यूजर को डिफॉल्ट चैट थीम ऑप्शन दिखाई देगा. आप यहां जिस भी कलर को चुनेंगे, उसका डिफॉल्ट चैट थीम बन जाएगा.

जब आप यह थीम चेंज करेंगे तो आपकी चैट के बैकग्राउंड और चैट बबल्स दोनों का रंग बदल जाएगा. जानकारी के मुताबिक, इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप यूजर्स को पांच कलर ऑप्शन दे सकती है. इनमें ग्रीन, ब्लू, वाइट, पिंक और वायलेट शामिल कलर शामिल हैं. बाद में इसमें और कलर एड किये जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:-

Aadhaar से अगर गलत मोबाइल लिंक है, तो जाना पड़ेगा जेल! इन स्टेप्स को फॉलो कर तुरंत करें ऑनलाइन चेक 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget