एक्सप्लोरर

WTC Final: आज खेला जाएगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला, भारत की ऑस्ट्रेलिया से टक्कर

WTC Final 2023: आज टेस्ट क्रिकेट का चैंपियन बनने के लिए टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे. दोनों टीमों के बीच खिताबी मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा.

Australia vs India, Final: आज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. खिताबी मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच दोपहर तीन बजे से लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा. भारतीय टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है. हालांकि, पिछली बार उसे फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. 

आज ऑस्ट्रेलिया से टक्कर 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले संस्करण का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था, जिसे कीवी टीम ने जीता था. इस बार खिताबी मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच है. ऐसे में इस बार टीम इंडिया पिछली बार की गलतियां दोहराना नहीं चाहेगी. 

10 साल से टीम इंडिया ने नहीं जीता है आईसीसी टूर्नामेंट 

पिछले 10 साल से टीम इंडिया ने कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है. आखिरी बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2013 चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा किया था. इसके बाद से भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंट को जीतने के लिए तरस रही है. पिछले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को पटखनी दी थी. ऐसे में आज रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया 10 साल के सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. 

फाइनल के लिए रखा गया है रिजर्व डे 

बारिश को ध्यान में रखते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल लिए रिजर्व डे रखा गया है. हालांकि, रिजर्व डे का इस्तेमाल तभी होगा जब किसी दिन बारिश की वजह से खेल नहीं हो सकेगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले संस्करण का फाइनल भी रिजर्व डे में गया था, जिसे न्यूजीलैंड ने जीता था. 

अगर फाइनल ड्रॉ हुआ तो कौन विजेता होगा?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला अगर ड्रॉ पर खत्म होता है तो किसी एक टीम को नहीं, बल्कि दोनों ही टीमों को जॉइंट विनर बना दिया जाएगा. यानी दोनों ही टीमों के बीच ट्रॉफी शेयर की जाएगी. वहीं अगर खिताबी मैच टाई होता है तो भी दोनों टीमें संयुक्त रूप से चैंपियन बनेंगी. आईसीसी के नियम के मुताबाकि, चैंपियनशिप या टूर्नामेंट का फाइनल ड्रा होने पर दोनों ही टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाता है. 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर.

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड. 

यह भी पढ़ें-

WTC Final 2023: आज ICC ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने उतरेगी टीम इंडिया, 10 साल से नहीं जीता है खिताब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget