एक्सप्लोरर

बुमराह-आकाशदीप ने बचाई टीम इंडिया की इज्जत, कंगारुओं को दिया ऐसा जख्म जिसे दुनिया याद रखेगी

IND vs AUS 3rd Test: गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप ने बल्ले से कमाल कर दिया. इन दोनों की दमदार बैटिंग से टीम इंडिया ने फॉलोऑन टाल दिया.

IND vs AUS 3rd Test, Jasprit Bumrah, Akash Deep: जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप, ये वो नाम हैं जिन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम और उसके प्रशंसक सालों नहीं भूल पाएंगे. इन दोनों गेंदबाजों ने बल्ले से वो काम किया, जिसे दुनिया भी सालों याद रखेगी. तीन साल पहले ऋषभ पंत ने गाबा में कंगारुओं का घमंड तोड़ा था. आज बुमराह और आकाशदीप ने उनका हौसला तोड़ा है. 

हुआं यूं कि गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के 445 रनों के जवाब में भारत ने 213 रनों पर 9 विकेट गंवा दिए थे. यहां से भारत को फॉलोऑन टालने के लिए 33 रनों की दरकार थी. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज आग उगल रहे थे. फिर भी बुमराह और आकाशदीप चट्टान की तरह डटे रहे और नामुमकिन से लग रहे काम को मुमकिम कर दिखाया. इन दोनों ने चौथे दिन 54 गेंद में 39 रनों की साझेदारी कर न सिर्फ फॉलोऑन को टाला बल्कि भारत की हार को भी लगभग टाल दिया.

बुमराह और आकाशदीप के सामने पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क ने अपने तमाम हथियार आजमा लिए, लेकिन इन दोनों के जज्बे के सामने उनकी एक न चली. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने नाथन ल्योन से गेंदबाजी कराकर जुआं भी खेला, लेकिन वो भी काम नहीं आया. 

विराट का बल्ला लेकर बल्लेबाजी करने आए आकाशदीप ने जो धैर्य, टेंपरामेंट और एप्लीकेशन दिखाया, वो इस टेस्ट में खुद विराट में भी नहीं दिखा. बुमराह ने इस युवा खिलाड़ी के कौशल पर पूरा भरोसा दिखाया और दोनों से समझबूझ के साथ बल्लेबाजी कर भारत को फॉलोऑन से बचा लिया. 

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 9 विकेट पर 252 रन बना लिए. भले ही इस टेस्ट में टीम इंडिया अभी ऑस्ट्रेलिया से 193 रन पीछे है, लेकिन जब बुमराह और आकाशदीप ने फॉलोऑन सेव किया तो ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर की खुशी ऐसी थी, जैसे मानो भारत ने यह मैच जीत लिया. 

आकाशदीप 31 गेंद में 27 रन बनाकर नाबाद लौटे. उनके बल्ले से दो चौके और एक छक्का आया. वहीं जसप्रीत बुमराह 27 गेंद में 10 रनों पर नाबाद लौटे. बुमराह ने कमिंस पर एक शानदार छक्का भी लगाया. इन दोनों की बैटिंग देख लगा ही नहीं कि 10वें और 11वें नंबर के खिलाड़ी बल्लेबाजी कर रहे हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि इन दोनों ने कंगारुओं को ऐसा जख्म दिया है, जिसे वो सालों याद रखेंगे. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget