एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया अब सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं, इंग्लैंड को भारत को हराने पर ध्यान लगाना चाहिए: ग्रीम स्वान

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने ‘द सन’ से बातचीत में कहा किऑस्ट्रेलिया अब दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं है. वह कभी थी, काफी पहले..अब ऐसा नहीं है. उन्होंने कहा, हमें एशेज श्रृंखला से आगे बढ़ना होगा और मुझे लगता है कि अभी भारत को घर में हराना इससे कहीं बड़ी उपलब्धि है.

लंदनः इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में एतिहासिक टेस्ट जीत के बाद भारत की टीम ‘लगभग अजेय’ लग रही थी और अगर इंग्लैंड की टीम अगले महीने विराट कोहली की टीम को हरा देती है तो एशेज के लिए अपने ‘जुनून’ से बड़ी उपलब्धि हासिल करेगी.

इंग्लैंड पांच फरवरी से चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारत का दौरा करेगा जबकि इसके बाद पांच टी20 और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला भी खेली जाएगी. स्वान ने कहा कि पहले मैच के बाद कप्तान कोहली के उपलब्ध नहीं होने के बावजूद भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर वैसा दबदबा बनाया जैसे बहुत कम टीमें बना पाती हैं.

भारत को घर में हराना बड़ी उपलब्धि स्वान ने ‘द सन’ से कहा, ‘‘इंग्लैंड हमेशा कहता है कि एशेज श्रृंखला होने वाली है. ऑस्ट्रेलिया अब दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं है. कभी वे होते थे, काफी आगे.... अब ऐसा नहीं है लेकिन हमारे अंदर इसे लेकर जुनून है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें एशेज श्रृंखला से आगे बढ़ना होगा. मुझे लगता है कि अभी भारत को भारत में हराना इससे कहीं बड़ी उपलब्धि है. 2012 में उन पर हमारी जीत के बाद से वे भारत में लगभग अजेय हैं.’’

स्वान ने कहा कि अगर इंग्लैंड दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनना चाहता है तो उन्हें सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में आस्ट्रेलिया को हराने का प्रयास करने की चाहत से आगे बढ़ना होगा. एशेज श्रृंखला इस साल ऑस्ट्रेलिया में दिसंबर से खेली जाएगी.

अतीत की गलतियों से सीखें

इंग्लैंड के लिए 2008 से 2013 के बीच 60 टेस्ट में 255 विकेट चटकाने वाले 41 साल के पूर्व आफ स्पिनर स्वान ने इंग्लैंड के खिलाड़ियों को अतीत की गलतियों से सीखने और केविन पीटरसन की तरह स्पिन का सामना करने को कहा, जिसकी बदौलत इंग्लैंड 2012 में भारत में टेस्ट श्रृंखला जीतने में सफल रहा था.

भारत को हराने के लिए स्पिनर गेंदबाजों की भूमिका अहम पूर्व गेंदबाज ने कहा ,‘‘लोग ऐसा क्यों नहीं कह रहे कि यह मौका है कि स्पिन खेलने वाले अच्छे खिलाड़ियों के साथ इस टीम का सामना किया जाए, कदमों का इस्तेमाल करो, हम जिस तरह स्पिन का सामना करते हैं उसे पूरी तरह बदल दो और इसके बाद हम भारत को हरा सकते हैं.’’

स्वान ने कहा, ‘‘हम भारत को तब तक नहीं हरा सकते जब तक कि स्पिनर विकेट ना चटकाएं और इसके बाद किसी को उस तरह बल्लेबाजी करनी होगी जैसी केविन पीटरसन ने की थी.’’स्वान ने कहा कि पूर्व कप्तान पीटरसन ने स्पिन के खिलाफ इंग्लैंड के खेलने के तरीके को बदल दिया था.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: गाबा टेस्ट में जीत के हीरो रहे सिराज बोले- मां ने किया पिता के सपने को पूरा करने के लिए प्रेरित

युवराज ने शेयर किया भरतनाट्यम स्टाइल में गेंदबादी कर रहे शख्स का वीडियो, हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget