एक्सप्लोरर

बांग्लादेश दौरे के लिए हुआ ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, स्टॉर्क और ओकीफ को नहीं मिली टीम में जगह

बांग्लादेश दौरे के लिए हुआ ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, स्टॉर्क और ओकीफ को नहीं मिली टीम में जगह


मेलबर्न: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगस्त महीनें में होने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई का ऐलान हो गया है. तेज गेंदबाज मिशेल स्टॉर्क और स्टीव ओकीफ को टीम में शामिल नहीं किया गया है. 


 


भारत दौरे के दौरान पैर में फ्रैक्चर के कारण टीम से बाहर हुए स्टॉर्क ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट से टीम में वापसी की थी. हालांकि, वह चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए थे. इस कारण उन्हें 23 नवम्बर से शुरू हो रहे एशेज सीरीज की शुरुआत से पहले पूरी तरह से फिट होने के लिए आराम दिया गया है.


 


ऑस्ट्रेलिया टीम के फिजियो डेविड बेकले ने कहा, "स्कैन से पता चला है कि उनके पैर का फ्रैक्चर ठीक नहीं हुआ है. इस कारण, वह अब पूरी तरह से आराम करेंगे, ताकि सितम्बर में भारत दौरे के लिए और एशेज सीरीज के लिए वह पूरी तरह से ठीक हो सकें."


 


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश दौरे के लिए हिल्टन कार्टराइट को 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया है. उनके अलावा, ऑस्ट्रेलिया टीम में दो और ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और एश्टन अगर शामिल हैं. 


 


ओकीफ को बांग्लादेश दौरे के लिए टीम में शामिल न करने का कारण ऑस्ट्रेलिया टीम के राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर हॉन्स ने उनकी खराब फॉर्म को बताया है. ट्रेवर का कहना है कि पुणे में भारत के खिलाफ ओकीफ ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन इसके बाद बाकी तीन टेस्ट मैचों में उनका प्रदर्शन खराब रहा. 


 


भारत दौरे पर एक भी टेस्ट मैच न खेलने के बावजूद उस्मान ख्वाजा को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है. बांग्लादेश दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया 22 और 23 अघस्त को फातुल्लाह में दो अभ्यास मैच खेलेगा. 


 


इसके बाद बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 27 से 31 अगस्त तक ढाका और दूसरा टेस्ट मैच चार से आठ सितम्बर तक चटगांव में खेला जाएगा. 


 


ऑस्ट्रेलिया टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वॉर्नर (उप-कप्तान), एश्टन अगर, हिल्टन कार्टराइट, पैट कमिंस, पीटर हैंड्स्कॉम्ब, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), जोश हाजलेवुड, उस्मान ख्वाजा, नेथन लॉयन, ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स पैटिनसन और मैट रेनशॉ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget