एक्सप्लोरर

एशेज सीरीज में पहले डे-नाइट टेस्ट के लिए तैयार है ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड के खिलाफ बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरेगी. दूसरा टेस्ट मैच शनिवार से ऐडिलेड ओवल में शुरू हो रहा है जो डे-नाइट प्रारुप में खेला जाएगा. वहीं इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज क्रेग ओवर्टन को शामिल किया है.

एडिलेड: एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड के खिलाफ बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरेगी. दूसरा टेस्ट मैच शनिवार से ऐडिलेड ओवल में शुरू हो रहा है जो डे-नाइट प्रारुप में खेला जाएगा. वहीं इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज क्रेग ओवर्टन को शामिल किया है.

गुलाबी गेंद से होने वाले इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड पिच में मौजूद नमी का फायदा उठाना चाहती है. उसके गेंदबाजी आक्रमण की कमान जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के हाथों में रहेगी. गुलाबी गेंद से इंग्लैंड ने अपना पहला दिन-रात का टेस्ट मैच इसी साल अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था जिसमें उसे पारी और 209 रनों से जीत मिली थी.

यह ऑस्ट्रेलिया का ऐडिलेड में लगातार तीसरा दिन-रात का टेस्ट मैच है. इसके अलावा वह एक दिन-रात का टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में खेल चुकी है. ऑस्ट्रेलिया ने सभी मैचों में जीत हासिल की है. इंग्लैंड इस मैच में पिछले मैच की हार को भूलाकर जीत के साथ सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगा.

इस मैच में इंग्लैंड ने ओवर्टन को टीम में शामिल कर अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती दी है. मोइन अली की उंगली में चोट के बाद भी लेग स्पिनर मेसन क्रेन के लिए टीम में कोई जगह नहीं है.

बल्लेबाजी में इंग्लैंड को अपने सीनियर बल्लेबाज एलिस्टर कुक से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी. पहले मैच में कुक बल्ले से नामकाम रहे थे. उनके सलामी जोड़ीदार मार्क स्टोनमैन अच्छे फॉर्म में हैं और पिछले मैच में डेब्यू करने वाले जेम्स विंसे ने भी पहले टेस्ट मैच में बल्ले का जौहर दिखाया था.

वहीं इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट का बल्ला पहले मैच में खामोश रहा था. मध्यक्रम में इंग्लैंड डेविड मलान, मोइन अली और जॉनी बेयर्सटो पर टीम की जिम्मेदारी होगी. वहीं दूसरी तरफ मेजबान ऑस्ट्रेलिया पहले मैच में जीत के बाद इस मैच में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी.

ऑस्ट्रेलिया की डेविड वार्नर और कैमरून बेनक्रॉफ्ट की सलामी जोड़ी ने उसे दूसरी पारी में 173 रनों की साझेदारी करते हुए जीत दिलाई थी. वहीं पहली पारी में कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 141 रनों की जुझारू पारी खेल टीम को मुश्किल घड़ी से निकाला था.

इस मैच में यह देखना अहम होगा की तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले उस्मान ख्वाजा स्पिन के खिलाफ अपनी कमजोरी से कैसे पार पाते हैं. दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता की बस एक ही बात है. वो है अपने तीन मुख्य तेज गेंदबाजों मिशेल स्टार्क, जोस हाजलेवुड, पैट कमिंस की फिटनेस. हालांकि इन तीनों ने गुरुवार को अभ्यास सत्र में अच्छा समय बिताया था.

टीम :

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), कैमरून बेनक्रॉफ्ट, उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, शॉन मार्श, टिम पेन (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हाजलेवुड, नाथन लॉयन.

इंग्लैंड: जोए रूट (कप्तान), एलिस्टर कुक, मार्क स्टोनमैन, जेम्स विंसे, जोए रूट (कप्तान), डेविड मलान, मोइन अली, जॉनी बेयर्सटो (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, जैक बाल, स्टुअर्ट ब्रॉड.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget