एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया को जीत के बाद चुकाने पड़े हैं लाखों रुपये, इंग्लैंड पर भी हुई बेहद सख्त कार्रवाई

ENG Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने पहले टेस्ट में भारी गलती की है. दोनों ही टीमों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी है.

ENG Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली. सांसे थाम देने वाले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम दो विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. लेकिन इस मुकाबले में जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की मुश्किल बढ़ गई है और उसे भारी कीमत चुकानी पड़ी है. इंग्लैंड की टीम भी इस मामले में पीछे नहीं रही और उस पर भी जुर्माना लगा है.

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों को ही स्लो ओवर रेट की कीमत चुकानी पड़ी है. आईसीसी ने डब्लूटीसी चैंपियनशिप में स्लो ओवर रेट को लेकर बेहद सख्त रवैया अपनाया है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों पर मैच फीस का 40-40 फीसदी जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा दोनों ही टीमों के आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दो-दो प्वाइंट्स भी काटे गए हैं. 

आईसीसी के इस एक्शन पर आगे कोई सुनवाई भी नहीं होगी. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने गलती को स्वीकार कर लिया है. दोनों ही कप्तानों ने इस सजा को मानने पर रजामंदी दी है. इसलिए अब इस मामले में आगे कोई भी सुनवाई नहीं होगी.

बेहद रोमांचक रहा पहला मुकाबला

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले मुकाबले में रोमांच की सारी हदें पार हुई. आखिरी वक्त तक यह मालूम नहीं चल रहा था कि मैच किस टीम के पाले में जाएगा. कमिंस ने कप्तानी पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से जीत दिला दी.

ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के बाद बेन स्टोक्स के फैसलों पर भी सवाल खड़े हुए हैं. स्टोक्स ने पहले दिन ही पारी घोषित कर दी थी. स्टोक्स ने हालांकि इस फैसले को सही ठहराया है. स्टोक्स का कहना है कि अगर वो ऐसा नहीं करते तो इस मैच में इतना रोमांच देखने को भी नहीं मिलता. स्टोक्स ने साफ कर दिया है कि उनकी टीम के खेलने के तरीके में कोई बदलाव नहीं होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget