एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलियन कैप्टन फिंच का बड़ा बयान, कहा- खिताब बचाने में वार्नर का योगदान अहम होगा

वार्नर ने एक साल का प्रतिबंध खत्म होने के बाद पहली बार कोई इंटरनेशनल मैच खेला लेकिन इससे पहले वह टी-20 लीग आईपीएल में खेल चुके हैं.

Cricket World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 2019 के वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में 89 रन की पारी खेलकर एक साल बाद मैदान पर शानदार वापसी की है. आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान एरॉन फिंच ने डेविड वार्नर की तारीफ करते हुए कहा है कि अच्छे फार्म में चल रहे वार्नर खिताब बचाने के अभियान में टीम के लिए काफी अहम कड़ी हैं. बॉल टेम्परिंग मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलने वाले वार्नर ने इंटनेशनल क्रिकेट में वापसी करते हुए 89 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को विश्व कप के पहले ही मैच में शानदार जीत दिलाई. वार्नर और फिंच (66) के अर्धशतकों की मदद से आस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया. आस्ट्रेलिया ने 2015 में पांचवीं बार विश्व कप खिताब जीता था. वार्नर उस टीम का हिस्सा थे. मैच के बाद फिंच ने कहा, "जीत के साथ शुरुआत अच्छी रहती है. हमने इस जीत के लिए तैयारी की थी. वार्नर की पारी अहम रही. वह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. शुरुआत में वह संषर्घ कर रहे थे लेकिन उनका विकेट पर टिके रहना जरूरी था. बाद में उन्होंने लय हासिल की और टीम के लिए अपना अपेक्षित योगदान दिया." वार्नर ने एक साल का प्रतिबंध खत्म होने के बाद पहली बार कोई इंटरनेशनल मैच खेला लेकिन इससे पहले वह टी-20 लीग आईपीएल में खेल चुके हैं. वार्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 12 मैचों में 600 से अधिक रन बनाए थे. मैच के बाद वार्नर ने कहा कि शीर्ष स्तर पर वापस आकर उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है. मैन ऑफ द मैच चुने गए वार्नर ने कहा, "वापस आकर अच्छा लगा. मैं इस वापसी के लिए शारीरिक और मानसिक तौर पर तैयार था. मैंने वापसी के लिए काफी मेहनत की थी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget