एक्सप्लोरर

AUS vs WI: कमिंस का बोल्ड फैसला, क्रिकेट जगत को चौंकाया; वेस्टइंडीज ने गंवाया गोल्डन चांस

AUS vs WI 2nd Test Day 2: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज़ के बीच दूसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के द गाबा में खेला जा रहा है, जिसका दूसरा दिन बेहद ही दिलचस्प रहा.

AUS vs WI 2nd Test Day 2 Highlights: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में बड़ा ही बोल्ड फैसला लिया. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बिना बढ़त हासिल किए पारी घोषित कर दी और मेहमान वेस्टइंडीज़ को दूसरी के लिए आमंत्रित कर दिया. कमिंस के इस फैसले ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया. पारी घोषित करते वक़्त ऑस्ट्रेलिया मेहमान वेस्टइंडीज़ से 22 रन पीछे थी.

मुकाबले में वेस्टइंडीज़ ने पहले बैटिंग करते हुए अपनी पहली पारी में 311/10 रन बनाए थे. जवाब में अपनी पहली पारी के लिए बैटिंग पर उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 289/9 रनों के स्कोर पर पारी घोषित कर दी. ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबले के दूसरे ही दिन वेस्टइंडीज़ को ऑलआउट किया था और फिर उसी दिन उन्होंने पारी घोषित कर वेस्टइंडीज़ दूसरी पारी के लिए मैदान पर बुला लिया. दिन खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में बैटिंग कर रही वेस्टइंडीज़ ने 13/1 बोर्ड पर लगाकर 35 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. 

दूसरे दिन पहली पारी के लिए बैटिंग पर उतरी ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी. कंगारू टीम ने 24 रनों पर 4 और 54 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए थे. यानी, 54 रन के स्कोर पर आधी ऑस्ट्रेलिया टीम पवेलियन लौट चुकी थी. लेकिन इस दौरान ओपनिंग पर उतरे उस्मान ख्वाजा टिके हुए थे. 

5 विकेट गिर जाने के बाद ख्वाजा ने एलेक्स कैरी के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की, जिससे ऑस्ट्रेलिया को काफी राहत मिली. दोनों की पनपती हुई साझेदारी का अंत 28वें ओवर में एलेक्स कैरी के विकेट से हुआ, जब टीम का स्कोर 150 रन पर पहुंच गया था. कैरी ने 49 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 65 रन बनाए. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अगला यानी सातवां विकेट 161 रनों के स्कोर पर मिचेल स्टार्क के रूप में गंवा दिया.

फिर ख्वाजा ने कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 81 रन जोड़े. ख्वाजा और कप्तान कमिंस की साझेदारी 48वें ओवर में खत्म हुई जब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 242 रन हो गया था. इस दौरान ओपनर उस्मान ख्वाजा का विकेट गिरा, जिन्होंने 131 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 75 रन स्कोर किए. 

फिर टीम को 9वां झटका नाथन लियोन के रूप में 289 के स्कोर लगा. लियोन के विकेट के बाद दूसरे छोर पर मौजूद कप्तान पैट कमिंस ने पारी घोषित करने का एलान कर दिया. इस दौरान कमिंस 73 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 64* रन बनाकर नाबाद रहे. 

 

ये भी पढ़ें...

IND Vs ENG: रवींद्र जडेजा से बेस्ट फिलहाल और कोई नहीं, 5 साल में बल्ले से बरपाया है कहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget