एक्सप्लोरर

AUS vs SA: मार्नस लाबुशेन ने फील्डिंग में झोंकी जान, डीन एल्गर को पैने थ्रो पर रन आउट कर फिर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखें VIDEO

AUS vs SA Boxing Day Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में लाबुशेन ने शानदार फील्डिंग की. इस दौरान उन्होंने एल्गर को रन आउट करने के अलावा जोंडो का बेहतरीन कैच लपका.

Marnus Labuschagne Brilliant Fielding: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट में मार्नस लाबुशेन ने फील्डिंग में जान फूंक दी. कंगारू टीम जो दो अहम विकेट मिले उन्हें आउट करने में लाबुशेन का योगदान रहा. वैसे ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनकी पहचान बल्लेबाज के रूप में है. बॉक्सिंग टेस्ट के पहले दिन लाबुशेन ने फील्डिंग में जो जलवा बिखेरा वह काबिले तारीफ है. उन्होंने पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान टीन एल्गर को पैने थ्रो पर रन आउट किया. उसके बाद खाया जोंडो का सनसनीखेज कैच लपका. उनकी इस बेहतरीन फील्डिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

पैने थ्रो पर एल्गर को भेजा पवेलियन

साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर पारी का आगाज करने आए. वह बढ़िया टच में दिख रहे थे. उन्हें देखकर लगा कि वह बड़ी पारी खेलने के मूड में हैं. ये दक्षिण अफ्रीका की पारी का 23वां ओवर था. इस दौरान उन्होंने एक गेंद को उस तरफ खेला जहां पर मार्नस लाबुशेन फील्डिंग कर रहे थे. एल्गर रन लेने के लिए दौड़े. ऐसे में लाबुशेन ने चीते की तरफ फुर्ती दिखाते हुए सीधे और सटीक थ्रो पर एल्गर को रन आउट कर दिया. साउथ अफ्रीका के कप्तान 26 रन बनाकर आउट हुए.

जोंडो का पकड़ा सनसनीखेज कैच

लाबुशेन की जबरदस्त फील्डिंग का कारवां यहीं नहीं थमा. साउथ अफ्रीका की पारी के 29वें ओवर में एक बार फिर उनकी बेजोड़ फील्डिंग देखने को मिली. इस दौरान उन्होंने मेहमान टीम के बैटर खाया जोंडो का हैरतअंगेज कैच लपका. मिचेल स्टार्क की एक गेंद पर जोंडो अपने बैट पर नियंत्रण नहीं रख पाए. बल्ले से संपर्क करने के बाद गेंद मार्नस लाबुशेन की ओर गई. उन्होंने हवा में छलांग लगाते हुए एक नामुमकिन से दिखने वाले कैच को दबोच लिया.  

साउथ अफ्रीका की वापसी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की. मेहमान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दक्षिण अफ्रीका ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए. एक समय साउथ अफ्रीका ने 67 रन पर 5 विकेट खो दिए थे. ऐसे में काइल वेयर्ने और मार्को यानसेन ने शतकीय साझेदारी कर टीम की वापसी कराई. खबर लिखे जाने तक मेहमानों ने 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना लिए थे. वेयर्ने 50 और यानसेन 58 रन पर नाबाद थे.  

यह भी पढ़ें:

IPL 2023: बेन स्टोक्स या गायकवाड़ कौन बनेगा धोनी का उत्तराधिकारी, किसके हाथ में सौंपी जाएगी CSK की कप्तानी?

IND Vs SL: टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, कप्तान रोहित शर्मा ने शुरू की नेट प्रैक्टिस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget