एक्सप्लोरर

Asia Cup 2025 Super-4 Scenario: बांग्लादेश की जीत से रोमांचक हुई सुपर-4 की लड़ाई, 5 टीमों की उम्मीद जिंदा, सिर्फ भारत की जगह पक्की

Asia Cup 2025 Super-4 Scenario: एशिया कप के 9वें मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रनों से हराया. सुपर-4 में सिर्फ भारत की जगह पक्की हुई है, जबकि 3 स्पॉट के लिए 5 टीमों की उम्मीदें अभी जिंदा है.

एशिया कप 2025 का ग्रुप स्टेज अब रोमांचक मोड़ पर आ गया है. 9 मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन अभी तक सिर्फ 1 टीम ही सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर पाई है. 3 स्पॉट के लिए 5 टीमों की उम्मीदें अभी जिंदा है. मंगलवार को खेले मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रनों से हराया, जिसके बाद राशिद खान एंड टीम टॉप 2 से खिसककर तीसरे नंबर पर आ गई.

ग्रुप बी की अंक तालिका

श्रीलंका क्रिकेट टीम अंक तालिका में टॉप पर है, जिसने अपने दोनों मुकाबले जीते हैं. 1.546 की नेट रन रेट के साथ टीम के 4 अंक हैं. बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हराकर टॉप 2 में जगह बनाई, उनके तीनों मैच हो चुके हैं. 4 अंकों के साथ बांग्लादेश का नेट रन रेट माइनस (-0.270) में है.

अफगानिस्तान ने 2 मैचों में से 1 जीता है जबकि 1 में उसे हार झेलनी पड़ी, टीम के 2 अंक है लेकिन अच्छी बात ये हैं कि टीम का नेट रन रेट अच्छा (+2.150) है. जबकि हांगकांग अपने तीनों मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है.

ग्रुप बी का समीकरण

ग्रुप बी का अब सिर्फ एक मैच बचा हुआ है, जो श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच है. अगर श्रीलंका जीत गई तो उसके साथ बांग्लादेश सुपर-4 में जाएगी, लेकिन अगर श्रीलंका हार गई तो बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान के 2-2 अंक हो जाएंगे. इस स्थिति में श्रीलंका और अफगानिस्तान नेट रन रेट के आधार पर सुपर-4 में क्वालीफाई कर लेगी.

ग्रुप ए की अंक तालिका

ग्रुप ए में भारत अपने दोनों मैच जीतकर टॉप पर है, टीम के 4 अंक और नेट रन रेट +4.793 का है. पाकिस्तान और यूएई ने 2-2 मैच खेले हैं और दोनों के 2-2 अंक हैं. लेकिन नेट रन रेट पाकिस्तान (+1.649) का यूएई (-2.030) से बेहतर है. ओमान टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, उसका आखिरी मैच भारत के साथ 19 सितंबर को है.

ग्रुप बी का समीकरण

सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम है, जिसने सुपर-4 में अपनी जगह पक्की की है. जबकि इस ग्रुप से सुपर-4 में पहुंचने वाली दूसरी टीम का फैसला आज 10वें मैच (Pakistan vs UAE) के बाद हो जाएगा.

एशिया कप में आज किसका मैच है?

एशिया कप में आज पाकिस्तान और यूएई के बीच मैच है. मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा. ये सुपर-4 में पहुंचने की लड़ाई है, जीतने वाली टीम क्वालीफाई करेगी जबकि हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी.

एशिया कप 2025 के मैचों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर हो रहा है. लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget