एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने हांफते-हांफते बनाई सुपर 4 में जगह, किया बड़ा दावा- रैफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने हमसे माफी मांगी

पाकिस्तान ने आईसीसी द्वारा पाइक्रॉफ्ट को हटाने से इनकार करने के विरोध में बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ मैच के लिए रवाना होने में विलंब किया जिसके कारण मैच एक घंटा देर से शुरू हुआ.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को दावा किया कि मैच रैफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने एशिया कप मैच के दौरान भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के हाथ मिलाने पर रोक लगाने के लिए उसकी राष्ट्रीय टीम से माफी मांगी है. पाकिस्तान ने आईसीसी द्वारा पाइक्रॉफ्ट को हटाने से इनकार करने के विरोध में बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ मैच के लिए रवाना होने में विलंब किया जिसके कारण मैच एक घंटा देर से शुरू हुआ.

पाकिस्तान ने दावा किया कि जिम्बाब्वे के रैफरी पाइक्रॉफ्ट ने इसके लिए माफी मांग ली है. पीसीबी ने ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, ‘‘आईसीसी के विवादास्पद मैच रैफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के मैनेजर और कप्तान से माफी मांगी है. एंडी पाइक्रॉफ्ट ने भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों को हाथ मिलाने से रोका था. ’’

पीसीबी ने कहा, ‘‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एंडी पाइक्रॉफ्ट की हरकत पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. एंडी पाइक्रॉफ्ट ने 14 सितंबर की घटना को गलतफहमी का नतीजा बताया और माफी मांगी. ’’

पाकिस्तान बोर्ड ने यह भी दावा किया कि आईसीसी पाइक्रॉफ्ट के खिलाफ उसकी शिकायत की जांच करेगा. इसमें कहा गया, ‘‘आईसीसी ने 14 सितंबर को मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन की जांच करने की तत्परता व्यक्त की है. ’’

मुश्किल से पाकिस्तान ने सुपर 4 में बनाई जगह

यूएई के खिलाफ करो या मरो मुकाबले से पहले पाकिस्तान ने भारी ड्रामे के बाद अब हांफते-हांफते एशिया कप 2025 के सुपर 4 में अपनी जगह बना ली है. उन्होंने यूएई को डू और डाई मैच में 41 रन से हराया. अब ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर गए हैं. 147 रन के टारगेट का पीछा करते हुए यूएई की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 17.4 ओवर में 105 रन पर ऑल आउट हो हई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget