एक्सप्लोरर

Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारत के खिलाफ क्या होगा पाकिस्तान का गेम प्लान? कोच हेसन ने खोला राज

एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान भिड़ंत से पहले पाक कोच माइक हेसन ने स्पिन और 5 पेसरों को अपना हथियार बनाया है. जानें कैसे मोहम्मद नवाज भारत के खिलाफ सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड होने वाले हैं.

Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान ने अपने अभियान की शुरूआत आज ओमान के खिलाफ करने वाला है, लेकिन एशिया कप का असली रोमांच रविवार को दुबई में होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले में दिखेगा. दोनों देशों के बीच यह भिड़ंत सिर्फ क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि फैंस के लिए एक बड़ा होता है. इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने टीम की रणनीति पर बड़ा खुलासा किया है.

स्पिन को बनाया सबसे बड़ा हथियार

हेसन ने साफ किया कि यूएई की धीमी और टर्न लेने वाली पिचों पर पाकिस्तान का सबसे बड़ा दांव स्पिन गेंदबाजी होने वाला है. उन्होंने मोहम्मद नवाज को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर करार देते हुए कहा, “नवाज पिछले छह महीनों से शानदार फॉर्म में हैं. आईसीसी रैकिंग में भी वह नंबर बने हुए हैं. उनकी हैट्रिक ने अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल जिताया था. ऐसी पिचों पर वो भारत के खिलाफ भी ट्रंप कार्ड साबित होंगे.”

पाकिस्तान के पास नवाज के अलावा सलमान अली आगा जैसे स्पिन विकल्प भी मौजूद हैं. हालांकि अली आगा को गेंदबाजी के ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अपनी स्पिन का लोहा मनवाया है. हेसन का मानना है कि भारत जैसे मजबूत बल्लेबाजों के सामने उनकी स्पिन आर्मी बड़ा असर दिखा सकती है.

पांच पेसरों से भी डराने की तैयारी

अगर पिच स्पिनर्स के अनुकूल न रही तो पाकिस्तान के पास पांच तेज गेंदबाजों का बैकअप मौजूद है. कोच ने बताया कि उनकी टीम रफ्तार, रिवर्स स्विंग और वेरिएशन से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने का दम रखती है. उन्होंने कहा कि आधुनिक क्रिकेट में स्ट्राइक रेट और शुरुआती ओवर बेहद अहम हो गए हैं, इसलिए उनकी टीम उसी मानसिकता के साथ मैदान में उतरेगी.

बाबर और रिजवान पर उठे सवालों का जवाब

हाल के दिनों में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की बल्लेबाजी पर सवाल उठे हैं, खासकर पावरप्ले में धीमे खेलने को लेकर. इस पर हेसन ने अप्रत्यक्ष रूप से जवाब देते हुए कहा कि टीम पावरप्ले में तेज स्ट्राइक रेट बनाए रखने पर काम कर रही है. यानी भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान की ओपनिंग जोड़ी आक्रामक रणनीति के साथ उतर सकती है.

सुपर संडे पर रोमांच पक्का

14 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले में दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी और कोच हेसन की इस रणनीति ने मुकाबले को और भी रोचक बना दिया है. अब देखना होगा कि स्पिन का जादू काम करता है या भारतीय बल्लेबाज पाकिस्तान की तैयारी पर भारी पड़ते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget