एक्सप्लोरर

IND vs PAK Match Prediction: आज किसका पलड़ा भारी? महामुकाबले से पहले जानिए किसके पक्ष में हैं आंकड़े

Asia Cup 2022: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम 7.30 बजे भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला शुरू होगा. पिछली रविवार इसी मैदान पर भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त दी थी.

IND vs PAK: यूएई में चल रहे एशिया कप (Asia Cup) में आज (4 सितंबर) शाम भारत और पाकिस्तान (IND v s PAK) आमने-सामने होंगे. सुपर-4 राउंड का यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस स्टेडियम पर वैसे तो पाकिस्तान का बोलबाला रहा है लेकिन पिछले मुकाबले में यहां भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी थी. हालांकि भारत की इस जीत में टॉस की निर्णायक भूमिका रही थी. आज होने वाले महामुकाबले में क्या समीकरण बन रहे हैं और कौन सी टीम किन आंकड़ो में बाजी मारती नजर आ रही है, यहां पढ़ें...

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान भारी
इस स्टेडियम में पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा मैच जीते हैं. टीम के बल्लेबाज बाबर आजम इस मैदान पर सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन (456) बनाने वाले बल्लेबाज हैं. यहां सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट भी पाकिस्तानी तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर (22) के नाम दर्ज हैं. वहीं पाकिस्तान के शोएब मलिक यहां सबसे ज्यादा मैच (22) खेलने वाले खिलाड़ी रहे हैं.

IND vs PAK Match Prediction: आज किसका पलड़ा भारी? महामुकाबले से पहले जानिए किसके पक्ष में हैं आंकड़े

पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से दोनों टीमों के रिकॉर्ड
पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारतीय टीम ने 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इनमें भारत को 21 मैचों में जीत मिली है, जबकि 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच बेनतीजा भी रहा है. उधर, पाकिस्तान ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से अब तक 9 टी20 मुकाबले खेले हैं. इनमें पाक टीम को 7 में जीत और 2 में हार झेलनी पड़ी है.

एशिया कप में हेड टू हेड: भारत आगे
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान की टीमों के बीच अब तक 15 मुकाबले हुए हैं. 13 मैच 50-50 ओवर के फॉर्मेट में और दो मैच टी20 फॉर्मेट में हुए हैं. इनमें 9 मुकाबलों में भारत को जीत मिली है. वहीं 5 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. एशिया कप में पिछली चार भिड़ंत में भारत ने ही बाजी मारी है.

टी20 में हेड टू हेड: भारत आगे
दोनों टीमों के बीच ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल मैचों की बात करें तो यहां भी भारत आगे है. भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 10 टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं. इनमें 8 मैचों में भारत को जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान के हिस्से केवल 2 जीत आई हैं.

टॉप ऑर्डर के भरोसे पाक, भारत मिडिल ऑर्डर में मजबूत
पाकिस्तान की बल्लेबाजी बहुत हद तक बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और फखर जमान पर टिकी हुई है. पिछले मैच में इन तीन में से दो बल्लेबाज फ्लॉप रहे और पाकिस्तान मैच हार गया. पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर इतना मजबूत नहीं है. इसके उलट भारत के पास नंबर-1 से लेकर नंबर-7 तक एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हैं. हालांकि टॉप ऑर्डर में केएल राहुल और विराट कोहली उतनी लय में नहीं है लेकिन भारत का मिडिल ऑर्डर सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक जैसे दमदार बल्लेबाज मौजूद हैं.

टॉस की भूमिका
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम को होने वाले मैचों में टॉस बेहद महत्वपूर्ण होता है. यहां हमेशा टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुनती और मैच भी जीतती है. यहां पिछले 18 मैचों में 16 बार बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीते हैं. ऐसे में आज के मुकाबले में ही टॉस के साथ ही जीत-हार भी 90% तय हो जानी है.

यह भी पढ़ें...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget