एक्सप्लोरर

IND vs AFG Match Preview: एशिया कप में आज टीम इंडिया का आखिरी मुकाबला, सामने होगी अफगानिस्तान की चुनौती

IND vs AFG: एशिया कप 2022 में भारतीय टीम आज अपना आखिरी मुकाबला खेलेगी. उसके सामने अफगानिस्तान की टीम होगी.

Asia Cup 2022: यूएई में चल रहे एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में आज भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) का आमना-सामना होगा. दोनों टीमें एशिया कप फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं. ऐसे में इनके लिए यह मैच टूर्नामेंट का आखिरी मुकाबला होगा. दोनों टीमें यहां जीत के साथ अपना सफर खत्म करना चाहेगी.

सुपर-4 राउंड में भारत और अफगानिस्तान की टीम को पाकिस्तान और श्रीलंका से शिकस्त झेलनी पड़ी है. इस राउंड के चारों मुकाबले बेहद रोचक रहे. खासकर बुधवार को हुआ अफगानिस्तान-पाकिस्तान मैच तो रोमांच की सारी हदें पार कर गया. इसी मैच में पाकिस्तान की जीत के बाद अफगानिस्तान और भारतीय टीम फाइनल की दौड़ से बाहर हुईं. अब दोनों टीमें अपनी लाज बचाने मैदान में उतरेगी.

अफगानिस्तान और भारत के बीच अब तक तीन टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं. यह तीनों मुकाबले भारत ने जीते हैं. वर्तमान में भी टीम इंडिया अच्छे फॉर्म में हैं हालांकि पिछले दोनों मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया की कई कमियां उजागर हुई हैं. इस मुकाबले में टीम इंडिया की कोशिश अपनी पिछली गलतियों को न दोहराते हुए परफेक्ट प्लेइंग-11 उतारने और सही रणनीति के साथ मैच खेलने पर होगी. गौरतलब है कि बैक टू बैक दो मैच हारने के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग-11 और गेम प्लानिंग को लेकर बहुत सवाल खड़े हो रहे हैं.

उधर, अफगानिस्तान भी शानदार लय में है. बुधवार रात को हुए मुकाबले में वह महज 129 रन बनाने के बावजूद पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने के करीब पहुंच गया था. अफगानिस्तान के पास राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजल हक जैसे दमदार गेंदबाज हैं. फिर इस टीम के पास हजरतुल्लाह ज़ज़ई और रहमानुल्ला गुरबाज जैसे टी-20 के धाकड़ बल्लेबाज भी मौजूद हैं.

पिच और वेदर रिपोर्ट: भारत और अफगानिस्तान का यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. यहां टॉस निर्णायक भूमिका में रहता है. पिछले 20 में से 18 मुकाबले बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं. पिछले तीन मैचों में यहां 170+ स्कोर चेज़ हुए हैं. मौसम की बात करें तो दुबई में इस वक्त बहुत गर्मी है. यहां मैच के दौरान भी तापमान 33 डिग्री के आसपास बना रहेगा.

पॉसिबल प्लेइंग इलेवन:

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर. 

अफगानिस्तान: हजरतुल्ला ज़ज़ई, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जारदान, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जानत, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, फरीद अहमद, मुजीबउर रहमान, फजलहक़ फारूकी.

यह भी पढ़ें...

KL Rahul Marriage: अगले साल शादी करेंगे केएल राहुल, अथिया शेट्टी के साथ लेंगे सात फेरे

Asia Cup से बाहर होने की कगार पर क्यों खड़ी है टीम इंडिया, कहां हुई गलतियां? जानें 5 बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd ODI Date, Time, Venue: रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानें कब-कहां होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे, क्या है टाइमिंग
रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानिए कब-कहां होगा IND vs ENG तीसरा वनडे, कितने बजे से शुरू है मुकाबला
MS Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget