एक्सप्लोरर

एशिया कप में विराट के नहीं खेलने से एसीसी और बीसीसीआई के बीच मतभेद

भारतीय कप्तान विराट कोहली की एशिया कप में नहीं खेलने को लेकर बीसीसीआई और एशिया क्रिकेट परिषद (एसीसी) में टकराव की स्थिति खड़ी हो गयी है. विराट कोहली के इस टूर्नामेंट में नहीं खेलने से ब्रॉडकास्ट पार्टनर स्टार ने इस फैसले पर नाराजगी व्यक्त की है.

बीसीसीआई ने हालांकि एसीसी को भेजे गये संक्षेप जवाब में स्पष्ट कर दिया कि न तो वे और न ही प्रसारक राष्ट्रीय टीम चयन के मामलों में हस्तक्षेप कर सकते हैं. कोहली को इंग्लैंड के 84 दिन के दौरे के बाद आराम दिया गया है जहां उन्होंने पांच टेस्ट में 593 रन जुटाये थे और वह सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ी रहे थे.

एसीसी के खेल विकास प्रबंधक तुसिथ परेरा को भेजे गये ईमेल में मेजबान प्रसारक ने अंसतोष व्यक्त किया है कि कैसे कोहली की अनुपस्थिति से टूर्नामेंट कवरेज के वित्तीय पहलू पर असर पड़ेगा.

ईमेल के अनुसार, ‘‘हमारे विचार से एशिया कप के लिये दुनिया के एक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की अनुपस्थिति की घोषणा टूर्नामेंट से महज 15 दिन पहले करना हमारे (टूर्नामेंट प्रसारक) लिये करारा झटका है और इससे टूर्नामेंट से राजस्व और वित्तीय लाभ पर गहरा असर पड़ेगा. ’’

प्रसारकों ने एसीसी से बीसीसीआई से संपर्क करने को कहा और उन्होंने यह स्पष्ट किया कि मीडिया अधिकार करार (एमआरए) की प्रतिबद्धताओं के अंतर्गत एसीसी को यह सुनिश्चित करना होता है कि सर्वश्रेष्ठ टीमें टूर्नामेंट में भाग लें.

हालांकि बीसीसीआई ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय टीम का चयन देश की संस्था के अधिकार क्षेत्र में आता है और किसी भी तरह के बाहरी हस्तक्षेप को अनुमति नहीं दी जायेगी.

बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी ने परेरा को उत्तर दिया, ‘‘कृप्या इस बात को समझ लीजिये कि टूर्नामेंट में भागीदारी के लिये सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन बीसीसीआई का विशेषाधिकार है. ’’

उन्होंने लिखा, ‘‘एसीसी या इसके प्रसारक किसी एक खिलाड़ी के चयन का दबाव नहीं डाल सकते और न ही किसी चयन समिति के फैसले पर सवाल उठा सकते हैं कि कौन सी टीम विशेष टूर्नामेंट के लिये सर्वश्रेष्ठ होगी. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget