एक्सप्लोरर

Ashes 2021: एशेज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के सामने क्यों बेबस नजर आई इंग्लैंड की टीम? जानें 3 बड़ी वजह 

Ashes Series 2021: ऑस्ट्रेलिया (AUS) ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड (ENG) को 9 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. इंग्लैंड का प्रदर्शन निराशाजनक रहा.

Ashes 2021 News: इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच एशेज (Ashes) का पहला टेस्ट मुकाबला गाबा (Gabba) के मैदान पर खेला गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत हासिल की. पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में जीत के लिए महज 20 रनों का टारगेट मिला. इसे टीम ने 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. इस मैच में इंग्लैंड का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और टीम हर मोर्चे पर फ्लॉप नजर आई. आज आपको बताएंगे कि आखिर इंग्लैंड की हार की कौन सी 3 बड़ी वजह रहीं. 

1. पहली पारी में बल्लेबाज़ों का फ्लॉप शो 

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन पहली पारी में टीम के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए. टीम पहले दिन सभी विकेट खोकर केवल 147 रन ही बना सकी. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 425 रन बनाए और 278 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली. इससे इंग्लैंड पर दबाव बढ़ गया और मैच गंवा दिया. 

2. जेम्स एंडरसन को मौका न देना 

दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का टीम में ना होना इंग्लैंड की टीम के लिए एक बड़ा झटका रहा. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन और डेविड वॉर्नर ने एंडरसन को टीम में शामिल न करने को लेकर पहले ही हैरानी जताई थी. दोनों का मानना था कि एंडरसन सबसे सीनियर गेंदबाज हैं और वह इस मैच का रुख पलटने में अहम भूमिका निभा सकते थे.

3. ऑस्ट्रेलियाई टीम का शानदार प्रदर्शन

गाबा में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. एक तरफ गेंदबाजों ने इंग्लैंड को बेहद कम स्कोर पर रोक दिया, तो बल्लेबाजों ने भी बड़ा स्कोर बना कर मैच पर शिकंजा कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी. यही वजह रही कि पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी.

यह भी पढ़ेंः

Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड़ का जलवा बरकरार, एक और शतक जड़ा, जानें अब तक का प्रदर्शन

The Ashes: 400 विकेट लेने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने नेथन लियॉन, ऑस्ट्रेलिया ने जीता ब्रिसबेन टेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget