एक्सप्लोरर

Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह बरपा रहे हैं कहर, शानदार बल्लेबाज के बिखेर दिए स्टंप, वीडियो वायरल

Kent vs Surrey: भारतीय टीम के बाएं हाथ के गेंदबाज अर्शदीप ने इस साल काउंटी सीजन में खेलने का फैसला किया. उन्होंने केंट टीम से डेब्यू करते हुए अपने पहले मैच में अब तक काफी शानदार गेंदबाजी की है.

Arshdeep Singh County Wicket: भारतीय टीम के बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इस साल काउंटी चैंपियनशिप में खेलने का फैसला किया है. अर्शदीप को काउंटी टीम केंट से खेलने का मौका मिला है. जिसमें उन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में अब तक काफी शानदार गेंदबाजी करते हुए सभी को प्रभावित किया है. अर्शदीप के प्रदर्शन को देखने के बाद इस बात की भी उम्मीद की जा सकती है कि वह जल्द ही भारतीय टेस्ट टीम से भी खेलते हुए दिख सकते हैं. अर्शदीप ने सरे के खिलाफ मुकाबले में अपनी एक शानदार गेंद पर शतकवीर बल्लेबाज का ऑफ स्टंप ही उखाड़ दिया.

काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन में केंट और सरे के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इसमें अर्शदीप ने राउंड द विकेट गेंदबाज करते हुए सरे की तरफ से शतक लगा चुके जेमी स्मिथ को चकमा देते हुए उनका ऑफ स्टंप ही उखाड़ दिया. स्मिथ उस समय 77 गेंदों में 114 रन बनाकर खेल रहे थे.

इस विकेट से केंट टीम की पकड़ मैच में काफी मजबूत हो गई. सरे को मुकाबला जीतने के लिए केंट ने 501 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर सरे की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 263 रन बना चुकी थी और उसे जीत के लिए अभी भी 238 रनों की दरकार है.

बेन फॉक्स के रूप में हासिल किया अपना पहला काउंटी विकेट

अर्शदीप सिंह ने अपने काउंटी करियर में पहला विकेट बेन फॉक्स के रूप में हासिल किया. इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फॉक्स को उन्होंने अपनी एक शानदार इनस्विंग गेंद पर चमका देते हुए LBW आउट किया था. अर्शदीप की नजर अब भारतीय लिमिटेड ओवर्स टीम के साथ टेस्ट फॉर्मेट में भी खेलने पर है. इस समय वह टीम के लिए तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका अदा कर सकते हैं.

 

यह भी पढ़ें...

Rohit Sharma: वेस्टइंडीज़ दौरे के बाद रोहित शर्मा को लग सकता है बड़ा झटका, जा सकती है टेस्ट कप्तानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget