एक्सप्लोरर

अर्जुन तेंदुलकर ने किया बड़ा धमाका, एक ही मैच में चटका डाले 9 विकेट; टीम को दिलाई ऐतिहासिक जीत

Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर ने एक डोमेस्टिक मैच में 9 विकेट चटका कर क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी है. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें खूब सराहा जा रहा है.

Arjun Tendulkar 9 Wickets KSCA Invitational Tournament: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन की अभी तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन उसके लिए उत्साह बढ़ता ही जा रहा है. ऑक्शन से पहले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर धारदार गेंदबाजी की बदौलत क्रिकेट जगत में छा गए हैं. उन्होंने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA इन्विटेशनल टूर्नामेंट) में गोवा के लिए खेलते हुए एक ही मैच में 9 विकेट लेकर सनसनी फैला दी है. इस प्रदर्शन के बाद उनपर नीलामी में बड़ी बोली लगने की संभावना बढ़ गई है.

डोमेस्टिक सर्किट में कर्नाटक के खिलाफ मैच में अर्जुन के 9 विकेट की बदौलत गोवा ने कर्नाटक को पारी और 189 रन की बड़ी हार का स्वाद चखाया है. उन्होंने पहली पारी में 41 रन देकर 5 विकेट झटके और दूसरी पारी में 46 रन देकर 4 विकेट लिए. पूरे मैच में उन्होंने 87 रन देकर 9 विकेट लिए हैं. BCCI की रिटेंशन पॉलिसी को लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन उम्मीद काफी ज्यादा है कि मुंबई इंडियंस अर्जुन तेंदुलकर को मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है. यदि वो नीलामी में उतरते हैं तो जरूर उनपर बड़ी बोली लग सकती है.

क्या मुंबई कर देगी रिलीज?

मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2024 बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था और इस बार मेगा ऑक्शन के बाद उम्मीद है कि MI की आधी से अधिक टीम बदली हुई नजर आ सकती है. दावे किए जा रहे हैं कि ऑक्शन से पूर्व MI, अर्जुन को रिलीज कर सकती है लेकिन उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए मुंबई उन्हें दोबारा अपने साथ जोड़ने का प्रयास भी कर सकती है.

अर्जुन ने 2023 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने 5 मैचों में 3 विकेट लिए थे. मगर 9.37 के खराब इकॉनमी रेट के लिए उनकी जमकर आलोचना हुई थी. यदि अर्जुन ऑक्शन में उतरते हैं तो उनपर बड़ी बोली लगने का एक बड़ा कारण यह होगा कि वो एक लेफ्ट-आर्म पेसर हैं और साथ ही गेंद स्विंग भी कराते हैं.

यह भी पढ़ें:

80 किलो का बच्चा, नीरज चोपड़ा का उड़ाया जाता था मजाक; फिर परिवार के इस सदस्य ने बदल दी जिंदगी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
IND vs SL 2nd Test Live Score: पडिक्कल की शतकीय पारी का हुआ अंत, भारत का चौथा विकेट गिरा
Live: पडिक्कल की शतकीय पारी का हुआ अंत, भारत का चौथा विकेट गिरा
सारांश जैन 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज, 28 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
सारांश जैन 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज, 28 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget