एक्सप्लोरर

फारूख इंजीनियर के बयान पर अनुष्का ने निकाली अपनी भड़ास, अंत में फारूख बोले ' वो तो एक प्यारी लड़की हैं'

81 साल के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा था कि सेलेक्टर्स सिर्फ भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी को इंग्लैंड में चाय पिलाने में व्यस्त थे. वो सिर्फ अनुष्का के लिए चाय ला रहे थे.

बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान की पत्नी अनुष्का शर्मा एक बार फिर विवादों में हैं. और इस बार एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर की वजह से. जी हां हम बात कर रहे हैं पूर्व भारतीय विकेटकीपर फारूख इंजीनियर की जिन्होंने कल विवादित बयान देते हुए और सेलेक्टर्स को टारगेट करते हुए ये कह दिया था कि कोई भी सेलेक्टर काम का नहीं है. ये सभी के सभी वर्ल्ड कप 2019 के दौरान विराट की पत्नी अनुष्का को चाय देने में व्यस्त थे. अनुष्का का जवाब इस बयान के तुरंत बाद अनुष्का ने भी अपनी रिएक्शन दिया और भड़ास निकाली. अनुष्का ने लिखा, "मनगढ़ंत और फर्जी खबरों से कैसे निपटा जाए, इस बारे में मेरी यह राय है कि चुप रहें और आलोचकों को बोलने दें. इसी प्रकार मैंने अपने 11 साल के करियर में चीजें संभाली हैं. मैं हमेशा अपनी चुप्पी की परछाईं में सच्चाई को खड़ा देखती हूं. मेरी चुप्पी की वजह से ही मेरे लिए बोले गए झूठ सच में बदलने लगे हैं, लेकिन आज इसका अंत होगा. मैं हमेशा से चुप रहती आई हूं. मैं उस वक्त भी चुप रही जब मेरे पति विराट कोहली के प्रदर्शन के लिए मुझे जिम्मेदार ठहराया गया. इसके अलावा भी क्रिकेट से जुड़ी कई चीजों के लिए भी मेरा नाम शामिल किया गया. मेरा नाम उन किस्सों में भी लिया गया, कि मैं बंद कमरों में होने वाली क्रिकेट टीम की बैठकों में शामिल होती और टीम का सिलेक्शन मेरे वजह से प्रभावित होता है." अपनी पोस्ट में अनुष्का शर्मा ने आगे लिखा, यह भी कहा गया कि बोर्ड मेरे लिए टिकट और सुरक्षा का इंतेजाम करता है, जबकि सच्चाई यह है कि मैच और फ्लाइट की टिकट मैं खुद खरीदती हूं. अब इन सबमें जो सबसे नया झूठ फैलाया जा रहा है वो यह है कि मुझे सिलेक्टर्स ने वर्ल्ड कप 2019 में चाय परोसी थी. मैं वर्ल्ड कप में एक गेम में आई हूं और फैमिली बॉक्स में बैठी हूं, सिलेक्टर्स के साथ नहीं. अगर आपको अपने सिलेक्टर्स पर और उनकी योग्यताओं पर सवाल उठाना है तो शौक से उठाइये, लेकिन इसमें मेरा नाम मत घसीटिये. लेकिन, मैं इन चीजों में अपना नाम किसी को भी नहीं लाने दूंगी. "मैंने आज बोलने का फैसला किया, क्योंकि किसी की चुप्पी को कभी उसकी कमजोरी नहीं समझना चाहिए. आपको अपना एजेंडा चलाना है, किसी की आलोचना करनी हो, भले ही मेरे पति की आलोचना क्यों न करनी हो, वो आप तथ्यों और सबूतों के साथ करें. पर मुझे बख्श दें. मैने अपने दमपर अपना करियर बनाया है और मैं इस चीज के लिए किसी से समझौता नहीं करूंगी. कुछ लोगों को यह बात भले ही हजम न हो, लेकिन मैं एक स्वतंत्र महिला हूं और एक क्रिकेटर की बीवी भी हूं. और रिकॉर्ड के लिए बता दूं कि मैं कॉफी पीती हूं." फारूख का बयान इसके बाद फारुख इंजीनियर ने कहा कि मैंने यह बात मजाक में कही थी और इसे राई का पहाड़ बनाने की कोशिश की जा रहा है. बेचारी अनुष्का को इसमें खींच लिया गया है. वह एक प्यारी लड़की है. विराट कोहली एक शानदार कप्तान हैं और कोच रवि शास्त्री बेहद अच्छे इंसान हैं. 81 साल के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा था कि सेलेक्टर्स सिर्फ भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी को इंग्लैंड में चाय पिलाने में व्यस्त थे. वो सिर्फ अनुष्का के लिए चाय ला रहे थे. '' ऐसे सेलेक्टर्स क्वालिफाई भी कैसे कर सकते हैं. इन लोगों ने 10 से 12 मैच केले हैं. ऐसे में वर्ल्ड कप के दौरान मैं एक सेलेक्टर्स को जानता भी नहीं था. मैंने पूछा भी था कौन है ये. क्योंकि उसने भारतीय ब्लेजर पहना था और कह रहा था कि वो भी एक सेलेक्टर है.'' भारत की वर्तमान सेलेक्शन कमेटी को एमएसके प्रसाद हेड कर रहे हैं जिन्होंने 6 टेस्ट और 17 वनडे खेले हैं. वहीं देवांग गांधी ने 4 टेस्ट और 3 वनडे. सारनदीप सिंह ने 3 टेस्ट और 5 वनडे. जतिन परांज्पे ने 4 वनडे और गगन खोड़ा ने 2 वनडे खेले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget