एक्सप्लोरर

T-20 विश्व कप जीतने के लिए कुंबले का मंत्र: विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर ध्यान दे भारतीय टीम

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने कहा है कि भारतीय टीम को विकेट लेने वाले गेंदबाजों की तलाश करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगले साल टी-20 विश्वकप में भारत को जीतने के लिए हर क्षेत्र पर ध्यान देना होगा.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले का मानना है कि टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम को विकेट चटकाने वाले विकल्प पर ध्यान देना चाहिए जहां हरफनमौला खिलाड़ी की जगह तेज गेंदबाज को तरजीह मिलनी चाहिए. अगले साल अक्टूबर में आस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए भारतीय टीम आने वाले समय में अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी. कुंबले ने ‘क्रिकनेक्स्ट’ से कहा, ‘‘मैं निश्चित रूप से मानता हूं कि आपको विकेट लेने वाले गेंदबाजों की जरूरत होगी. ऐसे में मेरे मुताबिक कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलनी चाहिए. आप सवाल उठा सकते हो कि जब ओस की वजह से गेंद गीली हो जाती है तब टीम में कलाई के दो स्पिनरों का होना क्या सही है?’’ भारत की ओर से टेस्ट और एकदिवसीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ यह काफी जरूरी है कि आप विकेट लेने वाले विकल्प की तलाश करें. टीम हरफनमौला खिलाड़ी को ढूंढ रही है लेकिन आपको ऐसे तेज गेंदबाजों को रखना होगा जो विकेट ले सकें. मुझे लगता है कि ये काफी मुश्किल परिस्थिति है.’’ कुंबले के मुताबिक यह पहचान करना अहम होगा कि आस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में कौन-कौन अच्छा कर सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘ भारत के लिए यह सोचना काफी अहम होगा कि आस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में कौन प्रदर्शन करेगा और कौन से ऐसे गेंदबाज हैं जो विकेट लेने की क्षमता रखते हैं. क्योंकि इसी से विरोधी टीम पर दबाव बनेगा.’’ अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस पूर्व कप्तान के लिए आईपीएल का प्रदर्शन काफी मायने रखेगा. उन्होंने कहा, ‘‘यह इस पर निर्भर करेगा कि एमएस (धोनी) आईपीएल में कैसा प्रदर्शन करते हैं और क्या भारतीय टीम को लगता है कि विश्व कप में उनकी सेवाओं की जरूरत होगी. इस तरह वह टीम का हिस्सा हो सकते हैं. लेकिन हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा.’’ पिछले दिनों भारतीय टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि लोकेश राहुल टी20 विश्व में विकेटकीपिंग में बैकअप की भूमिका निभा सकते है. कुंबले भी ऐसी सोच रखते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘राहुल ऐसे खिलाड़ी है जिसका भारतीय टीम इस्तेमाल करने की सोच सकती है. वह टी20 में इस भूमिका को निभा सकते हैं. वह अच्छा है और उसने कर्नाटक के लिए विकेटकीपिंग की है. सीमित ओवरों के प्रारूप में बल्लेबाज के तौर पर उनकी क्षमता के बारे में हमें पता है. हां, वह अच्छा विकल्प है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय टीम जिस विकल्प के बारे में भी सोच रही है, मुझे लगता है कि विश्व कप से कम से कम 10-12 मैच पहले उसे पक्का कर लेना चाहिए.’’ कुंबले के मुताबिक रोहित शर्मा 2019 के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं जिन्होंने हर प्रारूप में रन बनाये और टेस्ट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया. उनके मुताबिक मयंक अग्रवाल साल के सर्वश्रेष्ठ युवा क्रिकेटर रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'18 साल से पिच मेरा घर...', 37 की उम्र में विराट कोहली की नई शुरुआत; चौंक गए फैंस
'18 साल से पिच मेरा घर...', 37 की उम्र में विराट कोहली की नई शुरुआत
इंग्लैंड ने वनडे और टी20 सीरीज के लिए किया टीम का एलान, कई नए चेहरों को मिला मौका
इंग्लैंड ने वनडे और टी20 सीरीज के लिए किया टीम का एलान, कई नए चेहरों को मिला मौका
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन

वीडियोज

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Bloc Protest Live: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल ने चाय पर गठबंधन के नेताओं को बुलाया
LIVE: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल गांधी ने चाय पर गठबंधन नेताओं को बुलाया
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
Embed widget