एक्सप्लोरर

700 विकेट क्लब में एंट्री करने पर एंडरसन की नज़र, एशेज सीरीज को लेकर पेश किया अपना दावा

एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट हासिल करने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं. अब एंडरसन की नज़रें 700 विकेट हासिल करने पर हैं.

जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन चुके हैं. एंडरसन ने यह मुकाम पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में हासिल किया. एंडरसन ने बेहद ही खास क्लब में एंट्री हासिल करने के बाद कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट ले सकते हैं. अभी तक टेस्ट क्रिकेट में दो दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और शेन वार्न ही 700 विकेट हासिल पाये हैं.

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज एंडरसन ने मंगलवार को यहां तीसरे टेस्ट मैच के दौरान पाकिस्तानी कप्तान अजहर अली को आउट करके अपना 600वां विकेट लिया. वह अब सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में मुरलीधरन (800), वार्न (708) और अनिल कुंबले (619) के बाद चौथे स्थान पर हैं.

मैच ड्रा समाप्त होने के बाद इस 38 साल के गेंदबाज ने अपने आगे के इरादे जाहिर कर दिया हैं. एंडरसन ने कहा, ''मैंने इस बारे में जो रूट से बात की और उसने कहा कि वह मुझे आस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले साल होने वाली सीरीज में देखना चाहते हैं. मुझे ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता जिससे लगे कि मैं टीम का हिस्सा नहीं बन सकता. मैं हमेशा की तरह अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रहा हूं. मैं अपने खेल पर कड़ी मेहनत कर रहा हूं.''

उन्होंने कहा, ''मैं इन गर्मियों में वैसी गेंदबाजी नहीं कर पाया जैसी मैं करना चाहता था लेकिन इस टेस्ट में मैं वास्तव में ऐसा महसूस कर रहा था कि मैं इस टीम में अब भी योगदान दे सकता हूं. जब तक मैं ऐसा महसूस करता रहूंगा तो तब तक खेल में बने रहना पसंद करूंगा. मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड के क्रिकेटर के रूप में मैंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जीत लिया है. क्या मैं 700 विकेट तक पहुंच सकता हूं? क्यों नहीं?''

एंडरसन ने तीसरे टेस्ट मैच में 29वीं बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लिये. तेज गेंदबाजों में केवल रिचर्ड हैडली ही इस मामले में उनसे आगे हैं. उन्होंने कहा कि उनके विकेटों की भूख अभी कम नहीं हुई है और यही वजह है कि वह अभी खेल रहे हैं.

टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा बने रहना चाहते हैं

उन्होंने कहा, ''अभी टेस्ट चैंपियनशिप चल रही है. अभी हमें टेस्ट सीरीज में खेलना है और टेस्ट मैचों में जीत दर्ज करनी है. मैं इन सभी में दिलचस्पी रखता हूं. मुझे अब भी हर दिन अभ्यास के लिये जाना, कड़ी मेहनत करना तथा इंग्लैंड के लिये जीत दर्ज करने के लिये टीम में बने रहना पसंद है.''

एंडरसन ने कहा, ''मैं केवल इसी बारे में सोचता हूं. मैं जिम में कड़ी मेहनत जारी रखूंगा और खुद को चयन के लिये उपलब्ध रखूंगा. यह फैसला चयनकर्ताओं, कोच और कप्तान को करना है कि वह टीम को कैसे आगे ले जाना चाहते हैं लेकिन जब तक वे मुझे टीम में चाहते हैं, मैं कड़ी मेहनत करता रहूंगा और यह साबित करने की कोशिश करता रहूंगा कि मैं इस टीम की तरफ से खेलने के योग्य हूं.''

अपने 600 विकेट के बारे में एंडरसन ने कहा, ''मैंने वास्तव में इतने सालों में अपने कौशल पर कड़ी मेहनत की और मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने अपने देश की तरफ से खेलते हुए शीर्ष स्तर पर ऐसा प्रदर्शन किया. जब मैंने पहला टेस्ट खेला था तो सोचा भी नहीं था कि मैं 600 विकेट के करीब भी पहुंच पाऊंगा.''

20 साल बाद बार्सिलोना छोड़ने को तैयार मेस्सी, उन्हें खरीदने के लिए चुकाने होंगे 6160 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget