एक्सप्लोरर

पाकिस्तान से तनाव के बीच क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने किया ऐसा पोस्ट, भड़के लोग, कहा- तुरंत डिलीट करो

Ambati Rayudu Controversial Tweet: अंबाती रायडू ने ‘एक्स’ पर गुरुवार 8 मई को एक पोस्ट किया. ये पोस्ट उस वक्त किया गया जब पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमले कर दिए.

Ambati Rayudu Controversial Tweet: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल का मैच गुरुवार को रोक दिया गया. ‘ऑपरेशन सिंदूर’के बाद दोनों देशों की सेना आमने-सामने है. पाकिस्तान के हर नापाक मंसूबे का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है. टीम इंडिया के क्रिकेटर भी लगातार देश की सेना का हौसला बढ़ा रहे हैं. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेट अंबाती रायुडू के एक पोस्ट ने बवाल खड़ा कर दिया है.

अंबाती रायडू ने ‘एक्स’ पर गुरुवार 8 मई को एक पोस्ट किया. ये पोस्ट उस वक्त किया गया जब पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमले कर दिए. भारतीय सेनाओं के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को नाकाम कर दिया.

भारत की जवाबी कार्रवाई के बीच रायुडू ने ट्वीट किया, “आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है.” उनका यह पोस्ट भारतीय यूजर्स को पसंद नहीं आया. एक यूजर ने उन्हें ट्वीट तुरंत डिलीट करने को कहा. वहीं एक अन्य ने कहा कि जब तक हम ऐसा सोचेंगे हमारी दोनों आंखें जा चुकी होगी.

डैमेज कंट्रोल के लिए एक और पोस्ट

विवाद बढ़ता देख रायडू ने एक और पोस्ट किया और डैमेज कंट्रोल की कोशिश की. उन्होंने लिखा-''जम्मू कश्मीर, पंजाब और भारतीय सीमा के अन्य हिस्सों में सबकी सुरक्षा और शांति के लिए प्रार्थना. इससे प्रभावित हर किसी की सुरक्षा, ताकत और जल्द से जल्द समाधान की उम्मीद कर रहा हूं. जय हिंद.''

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तान के आतंकियों ने 26 बेगुनाहों की जान ले ली थी. इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर एक के बाद एक कुल 9 एयर स्ट्राइक किया था. इस एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान के अंदर चल रहे आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया. इसके बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget