एक्सप्लोरर

IND vs AUS: 36 गेंदों में 102 रन बनाने वाले इस भारतीय बल्लेबाज के फैन बने अंबाती रायडु, कहा- 'वह हर फॉर्मेट का सुपरस्टार है'

Indian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और एम एस धोनी के दोस्त अंबाती रायडु ने एक युवा भारतीय बल्लेबाज की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल रहे हैं.

Ambati Rayudu: भारत के पूर्व बल्लेबाज और 6 बार आईपीएल खिताब जीतने वाले मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडु ने एक युवा भारतीय बल्लेबाज की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि, उसके बाद एक वर्ल्ड क्लास प्लेयर बनने के लिए सब कुछ मौजूद है. वह एक शानदार टैलेंट है, लेकिन उसके ज्यादा मौके नहीं मिल रहे हैं. अंबाती रायडु जिस खिलाड़ी की इतनी तारीफ कर रहे हैं, उनका नाम रुतुराज गायकवाड़ है.

रुतुराज गायकवाड़ ने खेली एक यादगार पारी

रुतुराज गायकवाड़ भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के एक पक्के खिलाड़ी हैं, और धोनी की छत्रछाया में पिछले 3-4 सालों में उनका क्रिकेट काफी बेहतर होता गया है. इस वक्त रुतुराज भारतीय क्रिकेट टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में खेल रहे हैं. रुतुराज गायकवाड़ को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी हई है, और उन्होेने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. गुवाहाटी में हुए तीसरे टी20 मैच में रुतुराज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए.

इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की थी, और सिर्फ 24 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे. टीम इंडिया के लिए एक बड़ा स्कोर बनाना मुश्किल लग रहा था, लेकिन दूसरी छोर से रुतराज गायकवाड़ टिके हुए थे. उन्होंने शुरुआती 21 गेंदों में सिर्फ 21 रन ही बनाए थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने रन बनाने की अपनी स्पीड को पहले गियर से सीधा पांचवे गियर में पहुंचा दिया, और अगली 36 गेंदों में 102 रन बना दिए. इस तरह से रुतुराज गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए तीसरे टी20 मैच में 57 गेंदों में नाबाद 123 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके, और 8 छक्के शामिल थे.

रायडु ने जमकर की तारीफ

गायकवाड़ की इस पारी के बदौलत टीम इंडिया का स्कोर 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 222 रनों तक पहुंच गया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने मैक्सवेल के शानदार शतक की मदद से भारत को 5 विकेट से हरा दिया. इस मैच में भारत को हार जरूर मिली, लेकिन रुतुराज गायकवाड़ ने अपनी पारी से सभी का दिल जीत लिया. उनके बारे में अंबाती रायडु ने टीआरएस क्लिप की एक वीडियो में कहा कि, "मुझे लगता है कि रुतुराज का टीम इंडिया अभी काफी कम उपयोग कर रही है. वह एक ग्रेट टैलेंट है. उन्हें सभी फॉर्मेट में मौका मिलना चाहिए. उनके पास एक वर्ल्ड क्लास प्लेयर बनने के सभी गुण मौजूद हैं."

यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका में अपनी सबसे शक्तिशाली टीम के साथ उतरेगा भारत, जानें कौन होगा कप्तान और क्या होगी प्लेइंग इलेवन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget