एक्सप्लोरर

अजिंक्य रहाणे ने कहा- मेरी अंतरआत्मा की आवाज है कि वनडे में करूंगा वापसी

रहाणे ने आखिरी बार वनडे फॉर्मेट में फरवरी 2018 में खेला था. रहाणे ने कहा कि वनडे में चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने में भी मुझे कोई परेशानी नहीं है.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा कि उनकी अंतररात्मा की आवाज है कि वह वनडे फॉर्मेट में राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे. रहाणे ने आखिरी बार इस फॉर्मेट में फरवरी 2018 में खेला था. 32 साल के इस बल्लेबाज ने कहा कि वह तीनों फॉर्मेट को खेलने के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार कर रहे हैं.

रहाणे ने ईएसपीएन क्रिकइंफो पर पूर्व विकेटकीपर दीप दासगुप्ता से बातचीत में कहा, ‘‘मैं वनडे क्रिकेट में किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं, चाहे सलामी बल्लेबाजी हो या नंबर चार पर. मेरी अंतरआत्मा ऐसा कह रही है, मैं एकदिवसीय क्रिकेट में वापसी करना चाहता हूं.’’

मुंबई के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ लेकिन मुझे मौका कब मिलेगा इस बारे में नहीं पता है. यह सब अपने आप में सकारात्मक रहने और अपनी क्षमता को जानने के बारे में है.’’

टीम में कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए हालांकि रहाणे के लिए वापसी करना आसान नहीं होगा. उन्हें नंबर चार पर बल्लेबाजी करने में परेशानी नहीं होगी लेकिन मुंबई के उनके साथ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने इस जगह पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर पहले से ही रोहित शर्मा और शिखर धवन की जगह पक्की है.

रहाणे से पूछा गया कि एकदिवसीय में वह किस क्रम पर बल्लेबाजी करना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पारी शुरू करने का लुत्फ उठाया है, लेकिन चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने में भी मुझे कोई परेशानी नही है. मैंने दोनों स्थान पर बल्लेबाजी को लेकर सहज हूं.’’

देश के लिए 90 एकदिवसीय मैच खेलने वाले रहाणे ने कहा, ‘‘ कुछ समय तक नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के बाद फिर से अचानक पारी शुरू करना और उससे सामांजस्य बैठाना बहुत कठिन है, जो मैंने किया था. यह कहना कठिन है कि मुझे कौन सा स्थान पसंद है. मैं दोनों में अच्छा कर सकता हूं.’’

टेस्ट टीम के उपकप्तान रहने से भारतीय टी20 टीम में वापसी पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ मैं टी20 क्रिकेट में किसी का अनुसरण नहीं करता हूं. मैं अंदर से बाहर की तरफ शॉट खेलना पसंद करता हूं.

चार साल पहले अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले रहाणे ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर आप अपने शॉट्स के बारे में सुनिश्चित हैं, तो आपको उसे खेलना चाहिए. अगर मैं 18वें ओवर में खेल रहा हूं तो मेरा लक्ष्य होगा कि मैं अपनी स्ट्राइक रेट को 150-160 तक कैसे पहुंचा सकता हूं.’’

यह भी पढ़ें:

VIDEO: सुशांत सिंह राजपूत ने ऐसे सीखा था धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट, वायरल हो रहा है पुराना वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget