एक्सप्लोरर

Team India's Captaincy: '2-3 साल पहले उन्हें अगला कप्तान माना जा रहा था' श्रेयस अय्यर पर अजय जडेजा का बयान

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर इस साल टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं. पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा उन्हें कप्तानी के दावेदारों में शामिल करते हैं.

Ajay Jadeja on Shreyas Iyer: पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा (Ajay Jadeja) टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को अगले भारतीय कप्तान के दावेदारों में शामिल करते हैं. उनका कहना है कि 2-3 साल पहले अय्यर को कोहली का रिप्लेसमेंट माना जा रहा था और फिलहाल जिस टेम्परामेंट के साथ वह अब फिर से खेलने लगे हैं, उसे देखते हुए वह भी कप्तानी के एक उम्मीदवार हैं.

मीरपुर टेस्ट में श्रेयस अय्यर की पारी की तारीफ करते हुए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जडेजा ने कहा, 'एक बार नहीं, कई मौकों पर श्रेयस ने टीम इंडिया को मुश्किल परिस्थिति से उबारा है. जब वह चोटिल होकर लौटे थे तो शॉर्ट पिच गेंदों पर संघर्ष कर रहे थे. उन्होंने अब अपनी इस कमजोरी को दूर कर लिया है. जब आप किसी परेशानी को दूर करना सीख जाते हैं तो आप दूसरों से काफी आगे निकल जाते हैं.' जडेजा कहते हैं, '2-3 साल पहले तो श्रेयस को टीम इंडिया का अगला कप्तान माना जा रहा था. अब हालांकि परिस्थियां पूरी तरह से बदल गई हैं क्योंकि भारतीय क्रिकेट में अब 12 कप्तान हैं.

'श्रेयस का टेम्परामेंट लाजवाब'
जडेजा कहते हैं, 'श्रेयस लगातार रन बना रहे हैं. टेस्ट क्रिकेट में इस साल उनका औसत 60-70 का रहा है. और मीरपुर टेस्ट में चौथे दिन उन्होंने जो अंदाज दिखाया वह लाजवाब था. अगर आप उस साझेदारी को देखें तो पाएंगे कि अश्विन ने ज्यादा गेंदें खेली और ज्यादा रन भी बनाए. यह इसलिए था क्योंकि श्रेयस जानते थे कि वह आखिरी स्पेशलिस्ट बल्लेबाज हैं और उन्हें काम खत्म करने तक पिच पर रूकना ही है. मेरे लिए इस तरह का टेम्परामेंट स्किल्स और काबिलियत से ज्यादा मायने रखता है.'

केकेआर के कप्तान हैं श्रेयस
श्रेयस अय्यर IPl में कुछ साल पहले दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुके हैं. उन्होंने गौतम गंभीर को रिप्लेस किया था. वह दिल्ली के लिए एक सफल कप्तान रहे थे, हालांकि आगे चलकर ऋषभ पंत ने उन्हें रिप्लेस कर दिया. वर्तमान में श्रेयस कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान हैं. IPL में लाजवाब खेल के साथ-साथ इस साल श्रेयस ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भी खूब रंग बिखेरे हैं. वह इस साल भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन (1609 रन) बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

Rahul Tripathi: टी20 स्क्वाड में हर बार मिल रही जगह लेकिन अब तक नहीं हुआ डेब्यू, क्या श्रीलंका सीरीज में मिलेगा मौका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget