एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd Test: एजबेस्टन टेस्ट में जीत के बाद भी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव? इस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता!

IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 10 जुलाई से तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. यहां जानें इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

India vs England 3rd Test: टीम इंडिया ने पलटवार करते हुए एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में अंग्रेजों को 336 रनों से शिकस्त दी. पांच मैचों की सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है. सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाएगा. भले ही टीम इंडिया ने एजबेस्टन टेस्ट में जीत दर्ज की, लेकिन फिर भी लॉर्ड्स में भारत एक बदलाव के साथ उतर सकता है. 

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा बेअसर रहे थे. इस टेस्ट की पहली पारी में कृष्णा ने 13 ओवर में 72 रन दे डाले थे. इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 39 रन देकर एक विकेट झटका. टेस्ट क्रिकेट में कम से कम 500 गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों में प्रसिद्ध कृष्णा की इकॉनमी सबसे ज्यादा है. ऐसे में भारतीय मैनेजमेंट अब कृष्णा को टीम से बाहर कर सकता है. 

जसप्रीत बुमराह नहीं खेले थे दूसरा टेस्ट 

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेले थे. उन्हें वर्कलोड के तहत रेस्ट दिया गया था. अब बुमराह की तीसरे टेस्ट में खेलने की उम्मीद है. ऐसे में अगर जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी होती है तो फिर प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर किया जा सकता है. 

वैसे तो दूसरे टेस्ट में बुमराह की जगह आकाशदीप को टीम में लाया गया था, लेकिन आकाशदीप ने मौका मिलते ही धमाल मचा दिया. ऐसे में अब उन्हें टीम से बाहर नहीं किया जा सकता. आकाशदीप का एजबेस्टन की जीत में अहम योगदान रहा था. आकाशदीप ने इस टेस्ट की पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट लिए थे. इस तरह दूसरे टेस्ट में इस गेंदबाज ने 10 विकेट झटके.

अब यह माना जा रहा है कि लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में प्रसिद्ध कृष्णा को अंतिम ग्यारह से बाहर किया जा सकता है. कृष्णा की जगह ही जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है. इसके अलावा और किसी बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि, अगर कोई खिलाड़ी अभ्यास के समय इंजर्ड हो जाता है तो फिर बदलाव होगा, वरना और किसी चेंज की उम्मीद नहीं है. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget