एक्सप्लोरर

IND vs AUS: 3 दिन में दिल्ली टेस्ट जीतने के बावजूद तीसरे टेस्ट में 2 बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें किन खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज!

India vs Australia: इस टेस्ट सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों में केएल राहुल का बल्ले से काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें वह 3 पारियों में 12.66 की औसत से सिर्फ 38 रन ही बना सके.

India vs Australia Test Series: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के शुरुआती 2 टेस्ट मैचों को भारतीय टीम ने सिर्फ 3 दिनों के भीतर खत्म करने के बाद ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी तक इस टेस्ट सीरीज में भारतीय स्पिनरों के खिलाफ पूरी तरह से संघर्ष करते हुए नजर आई है. वहीं भारतीय टीम के लिए केएल राहुल का फॉर्म जहां चिंता का विषय है तो वहीं टीम केएस भारत की बल्लेबाजी को लेकर भी चिंतित जरूर होगी.

टीम इंडिया को इस टेस्ट सीरीज का अगला मुकाबला 1 मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेलना है. उससे पहले आखिरी 2 टेस्ट मैचों के लिए अभी टीम का ऐलान किया जाना बाकी है. ऐसे में सभी इस बात की उम्मीद लगा रहे हैं कि केएल राहुल को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है, जिनके बल्ले से काफी लंबे समय से एक भी शतकीय पारी देखने को नहीं मिली है.

इस टेस्ट सीरीज में केएल राहुल अभी तक 20, 17 और 1 रन की पारी खेलने में कामयाब हो सके हैं. ऐसे में उनकी जगह पर शुभमन गिल को मौका देने की बात काफी तेजी से उठ रही है. इस साल अभी तक शुभमन का लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में काफी शानदार फॉर्म देखने को मिला है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ जहां वनडे में अपना पहला दोहरा शतक लगाया, वहीं टी20 सीरीज में भी शतकीय पारी खेली. उनके शानदार फॉर्म को देखते हुए टीम मैनेजमेंट आखिरी 2 टेस्ट मैचों में राहुल की जगह शुभमन को मौका देने का फैसला कर सकती है.

केएस भरत की जगह पर ईशान किशन को मिल सकता मौका

वहीं दूसरी तरफ विकेटकीपर-बल्लेबाज केएस भरत की बात की जाए तो उनका भी बल्ले से अब तक कोई खास प्रदर्शन इस टेस्ट सीरीज में देखने को नहीं मिला है. नागपुर टेस्ट में जहां भरत सिर्फ 8 रन बना सके थे. वहीं दिल्ली टेस्ट मैच की पहली पारी में वह 6 जबकि दूसरी पारी में नाबाद 23 रन बनाने में कामयाब हुए. इंदौर में होने वाले अगले टेस्ट मैच को लेकर ईशान किशन को मौका देने का विचार टीम मैनेजमेंट कर सकता है.

स्वाभाविक तौर पर आक्रामक बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले ईशान किशन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 48 मैच खेलने के बाद 38.76 के औसत से अब तक 2985 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 16 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं. विकेट के पीछे भी ईशान ने लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में रिषभ पंत की अनुपस्थिति में खुद को अब तक साबित किया है.

यह भी पढ़े...

IND vs AUS: मैच के बाद रोहित शर्मा ने बताया- दिल्ली की पिच के लिए क्या था उनका प्लान, इन खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget