एक्सप्लोरर

आज से शुरु होगी अफगानिस्तान प्रीमियर लीग, रसेल-अफरीदी-मैक्कलम जैसे दिग्गज बने टीमों का हिस्सा

अफगानिस्तान क्रिकेट आज से एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है. वर्ल्ड क्रिकेट के बड़े-बड़े सितारों की मौजूदगी में आज से अफगानिस्तान क्रिकेट लीग की शुरुआत होने जा रही है.

वर्ल्ड क्रिकेट में एक नई शक्ति बनकर उभर रहे अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए आज का दिन बेहद अहम है. आज से अफगानिस्तान में लीग क्रिकेट की शुरुआत होने जा रही है. जिसमें वर्ल्ड क्रिकेट के कई बड़े-बड़े नाम शामिल होंगे जिससे अंतराष्ट्रीय स्तर पर इस टीम को अपना क्रिकेट सुधारने में बहुत मदद मिलेगी.

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग(एपीएल) के पहले संस्करण की शुरुआत आज यानि शुक्रवार से होगी. इसमें कुल पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन पांच टीमों में पाक्तिया पैंथर्स, काबुल ज्वानन, बाल्ख लीजेंड, नंगरहार लियोपार्डस और कंधार नाइट्स शामिल हैं जो अफगानिस्तान के विभिन्न प्रांत का प्रतिनिधत्व करेंगी.

भारतीय क्रिकेट लीग यानि आईपीएल के मुकाबले में ये लीग काफी कम समय के लिए रहेगी. ये टूर्नामेंट 17 दिनों तक चलेगा जिसमें कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे. वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल 21 अक्टूबर को होगा.

टीम संयोजन और स्टाफ के हिसाब से पांचों टीमों में नंगरहार लियोपार्डस की टीम सबसे संतुलित टीम नज़र आ रही है. इसमें विश्व के कई बड़े नाम हैं और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद टीम के कोच हैं. वहीं टीम की कमान आंद्रे रसेल के हाथों में है. उनके अलावा इस टीम में बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेनेगन और इमरान जनत है जो गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे जबकि तमीम इकबाल, रसैल और मोहम्मद हफीज जैसे खिलाड़ी बल्लेबाजी को मजबूती देंगे.

पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद आफरीदी पाक्तिया पैंथर्स के कप्तान होंगे. इस टीम में क्रिस जॉर्डन और ल्यूक राइट जैसे खिलाड़ी भी हैं.

वहीं अफगानिस्तान के बेहतरीन लेग स्पिनर राशिद खान काबुल ज्वानन टीम का नेतृत्व करेंगे. उन्हें आईपीएल में खेलने का अनुभव हैं.

अफगानिस्तान राष्ट्रीय टीम के कप्तान मोहम्मद नबी बाल्ख लीजेंड्स टीम के कप्तान होंगे. इसमें विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल भी हैं.

न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम के कंधे पर कंधार नाइट्स टीम की जिम्मेदारी होंगी.

लीग के सभी मैचों की प्रसारण डी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा. 

देखें पूरा शेड्यूल: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget