एक्सप्लोरर

Virat Kohli और Babar Azam में कौन है बेहतर बल्लेबाज़? पूर्व पाक दिग्गज ने दिया हैरान करने वाला जवाब

अब्दुल रज्जाक ने कहा कि आप पाकिस्तानी खिलाड़ी की तुलना भारतीय खिलाड़ियों से नहीं कर सकते, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाड़ी भारत के खिलाड़ियों की तुलना में ज्यादा प्रतिभाशाली हैं.

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक का कहना है कि मौजूदा पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम की तुलना भारतीय कप्तान विराट कोहली से करने के बजाए पाकिस्तान के खिलाड़ियों से करनी चाहिए. रज्जाक ने कहा कि आप पाकिस्तानी खिलाड़ी की तुलना भारतीय खिलाड़ियों से नहीं कर सकते, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाड़ी भारत के खिलाड़ियों की तुलना में ज्यादा प्रतिभाशाली हैं.

अब्दुल रज्जाक ने कहा, "पाकिस्तान के पास भी काफी प्रतिभा है और अगर भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाड़ियों से अपनी तुलना नहीं करते तो हमें भी ऐसा नहीं करना चाहिए."

इस पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ने आगे कहा, "पहली बात तो हमें बाबर की तुलना कोहली से नहीं करनी चाहिए. आप पाकिस्तानी खिलाड़ी की तुलना भारतीय खिलाड़ियों से नहीं कर सकते, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाड़ी ज्यादा प्रतिभाशाली हैं. अगर आप हमारा इतिहास देखें तो हमारी टीम में कई महान (ग्रेट) खिलाड़ी हुए हैं."

रज्जाक ने आगे कहा, "कोहली और बाबर एक दम अलग खिलाड़ी हैं. अगर हम उनकी तुलना करना चाहते हैं तो यह जरूरी है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कराएं और तब फैसला करें कि कौन बेहतर खिलाड़ी है."

हालांकि, रज्जाक ने भारतीय कप्तान की तारीफ भी की. उन्होंने कहा, "कोहली अच्छे खिलाड़ी हैं और पाकिस्तान के खिलाफ उनका रिकॉर्ड काफी बेहतर है. मैं उनके खिलाफ नहीं हूं, लेकिन मेरा कहना है कि अगर भारतीय हमारे खिलाड़ियों से अपनी तुलना नहीं करते तो हमें भी एसा नहीं करना चाहिए."

ऐसा रहा अब्दुल रज्जाक का इंटरनेशनल करियर

अब्दुल रज्जाक ने पाकिस्तान के लिए नवंबर 1996 में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था. रज्जाक के नाम 265 वनडे मैचों में 5080 रन और 269 विकेट हैं. वनडे में रज्जाक के नाम तीन शतक और 23 अर्धशतक हैं. उन्होंने अपने वनडे करियर में तीन बार एक मैच में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं. इसके अलावा 46 टेस्ट में रज्जाक के नाम 1946 रन और 100 विकेट हैं. टेस्ट में भी रज्जाक ने तीन शतक जड़े हैं. इसके साथ ही 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम 393 रन और 20 विकेट हैं.

यह भी पढ़ें-

India vs England T20 Series Schedule: ये रहा भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज़ का पूरा कार्यक्रम, जानें दोनों टीमों सहित अन्य जरूरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों; जानें तारीख और वेन्यू
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों
हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर
हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget