एक्सप्लोरर

'अश्विन, अक्षर और जडेजा से ज्यादा विकेट की उम्मीद नहीं', T20 वर्ल्ड कप के लिए स्पिनर्स के विकल्प पर आया बड़ा बयान

Team India: ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम संभवतः दो स्पिनर ले जा सकती है. फिलहाल भारत के पास इसके लिए 6 विकल्प मौजूद हैं.

Aakash Chopra on Indian Spinners: टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) का कहना है कि अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए टीम इंडिया (Team India) अगर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin), अक्षर पटेल (Axar Patel) और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाती है तो यह ध्यान में रखना होगा कि ये तीनों गेंदबाज भारत के लिए ज्यादा विकेट नहीं निकाल पाएंगे. उन्होंने कहा कि विकेट निकालने के मामले में इन स्पिनर्स की जगह युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई ज्यादा बेहतर विकल्प होंगे.

अपने यू-ट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया के सभी स्पिनर्स के हालिया आंकड़े दिखाते हुए बताया कि टीम इंडिया के लिए कौन-कौन से स्पिनर्स बेहतर साबित हो सकते हैं. सबसे पहले उन्होंने रविंद्र जडेजा का जिक्र करते हुए कहा, 'रविंद्र जडेजा टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे यह पक्की बात है लेकिन वह टीम इंडिया के लिए ज्यादा विकेट नहीं निकाल पाएंगे. वह बल्लेबाजी और फील्डिंग में टीम के लिए अच्छा योगदान देंगे लेकिन उनसे विकेट निकालने की उम्मीद करना गलत होगा.'

इसी तरह आर अश्विन और अक्षर पटेल के लिए भी आकाश चोपड़ा ने यही टिप्पणी की. उन्होंने बताया कि अश्विन और अक्षर भी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद से अब तक टी20 क्रिकेट में ज्यादा विकेट नहीं ले पाए हैं. ऑस्ट्रेलिया में भी इनका विकेट लेने का औसत इसी तरह से रहेगा यानी ये गेंदबाज एक मैच में एक से ज्यादा विकेट नहीं ले पाएंगे.

आकाश चोपड़ा ने विकेट लेने के मामले में युजवेंद्र चहल को सबसे बेहतर स्पिनर बताया. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ल्ड कप की स्क्वाड में यूजी को शामिल नहीं करना एक बहुत बड़ी गलती थी, जो इस बार नहीं दोहरानी चाहिए. यूजी के साथ वे कुलदीप यादव की जोड़ी को बेस्ट मानते हैं. उनके मुताबिक कुलदीप यादव में अश्विन, अक्षर और जडेजा के मुकाबले विकेट लेने की काबिलियत ज्यादा है. आकाश ने रवि बिश्नोई को भी एक बेहतर विकेट टेकर गेंदबाज बताया है.

यह भी पढ़ें..

Ballon d'Or: 17 साल में पहली बार बेलोन डी'ओर अवॉर्ड का नॉमिनेशन चूके लियोनल मेसी, अब इनमें से चुना जाएगा सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर

US Open 2022: कोविड वैक्सीन के विरोध में नोवाक जोकोविच ने गंवाया एक और ग्रैंड स्लैम, यूएस ओपन से हुए बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget