एक्सप्लोरर

IND vs ENG: 'टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड का 5-0 से हारना तय...; पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने ऐसा क्यों कहा?

IND vs ENG 1st Test: पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड टीम 246 रनों पर सिमट गई. जिसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 1 विकेट पर 119 रन है. इस वक्त यशस्वी जयसवाल 76 रन बनाकर खेल रहे हैं.

Aakash Chopra On IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज हो चुका है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट हैदराबाद में खेला जा रहा है. इस टेस्ट का पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड टीम 246 रनों पर सिमट गई. जिसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 1 विकेट पर 119 रन है. इस वक्त यशस्वी जयसवाल 70 गेंदों पर 76 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं, शुभमन गिल 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं. रोहित शर्मा 24 रन बनाकर जैक लीच की गेंद पर आउट हुए.

'बैजबॉल के कारण सीरीज में इंग्लैंड का 5-0 से सफाया तय'

वहीं, पहले दिन के खेल के बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है. आकाश चोपड़ा का मानना है कि बैजबॉल के कारण सीरीज में इंग्लैंड का 5-0 से सफाया तय है. आकाश चोपड़ा ने कहा कि हमने बैजबॉल के बारे में बहुत सी बातें सुनी, लेकिन अब क्या देख रहे हैं? यह बैजबॉल नहीं है, बल्कि जैसबॉल है... यशस्वी जयसवाल ने दिखाया है कि टेस्ट क्रिकेट कैसे खेलना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब से इंग्लैंड ने बैजबॉल खेलना शुरू किया, टेस्ट सीरीज नहीं हारी है, लेकिन इस सीरीज में हारेगी.

'भले बैजबॉल से इंग्लैंड टीम को कामयाबी मिली हो, लेकिन अब...'

आकाश चोपड़ा ने कहा कि इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड का 5-0 से हारना तय है. उन्होंने कहा कि भले बैजबॉल से इंग्लैंड टीम को कामयाबी मिली हो, लेकिन अब यह सिलसिला टूटने वाला है. भारतीय टीम टेस्ट सीरीज 5-0 से जीतने वाली है. इससे पहले इंग्लैंड के बैट्समेन टीम इंडिया के स्पिनरों के खिलाफ बेबस और लाचार नजर आए. रवि अश्विन और रवीन्द्र जडेजा ने 3-3 खिलाड़ियों को आउट किया. अक्षर पटेल को 2 कामयाबी मिली. वहीं, इंग्लैंड के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए.

ये भी पढ़ें-

Zimbabwe Cricket Team: जिम्बाब्वे के 2 क्रिकेटरों पर लगा बैन, प्रतिबंधित ड्रग्स इस्तेमाल करने का आरोप

IPL 2024: आईपीएल सीजन शुरू होने से पहले Gujarat Titans को बड़ा झटका, राशिद खान नहीं होंगे टीम का हिस्सा!

अभिनव आज़ाद abp न्यूज़ की स्पोर्ट्स टीम में काम करते हैं. अभिनव ने देश के प्रतिष्ठित IIMC और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पढ़ाई की है. क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा बाकी स्पोर्ट्स पर लिखते रहते हैं. इंडियन क्रिकेट और वर्ल्ड क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर पैनी नज़र रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget