एक्सप्लोरर

त्रिनिदाद वनडे IND vs WI (प्रीव्यू) : तीसरा वनडे जीत सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी विरांट एंड कंपनी

शिखर धवन और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी को अच्छी शुरूआत करनी होगी. कोहली ने पिछले 11 पारियों से शतक नहीं जड़ा था, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने 120 रन की पारी खेलकर अपने करियर का 42वां शतक पूरा किया था.

टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को यहां क्वींस पार्क ओवल मैदान पर होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच को जीतकर वनडे सीरीज भी अपने नाम करना चाहेगी. पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो जाने के बाद भारत ने दूसरा मैच डकवर्थ लुइस नियम के तहत 59 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब उसकी नजरें सीरीज अपने नाम करने पर है. भारत अगर यह मैच हारता है तो सीरीज 1-1 से ड्रॉ रहेगा. भारत के लिए अच्छी बात यह है कि कप्तान विराट कोहली फॉर्म में लौट चुके हैं. कोहली ने पिछले 11 पारियों से शतक नहीं जड़ा था, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने 120 रन की पारी खेलकर अपने करियर का 42वां शतक पूरा किया था. हालांकि शिखर धवन और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी को अच्छी शुरूआत करनी होगी. इसमें धवन संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने टी-20 सीरीज की तीन पारियों में 1, 23 और तीन रन और दूसरे वनडे में उन्होंने केवल दो रन बनाए थे. मिडल ऑर्डर में चौथे नंबर को लेकर टीम में काफी जद्योजहद चल रही है और ऐसे में इस स्थान पर श्रेयस अय्यर की दूसरे वनडे में खेली गई 71 रन की पारी ने कुछ हद तक टीम प्रबंधन को राहत दी है. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने पिछले मैच में 31 रन देकर चार विकेट हासिल किए थे और टीम को उनसे आगे भी इसी तरह की प्रदर्शन की उम्मीद होगी. उनके अलावा मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने भी दो-दो विकेट झटके थे. दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की कोशिश यह मैच जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी. दूसरे मैच में टीम का मध्यक्रम पूरी तरह से लड़खड़ा गया था. टीम को अपने बल्लेबाज शाई होप, शिमरोन हेटमायर और निकोलस पूरन जैसे बल्लेबाजों से अधिक रन की उम्मीद होगी. पहला और दूसरा मैच वर्षा बाधित होने के बाद इस मैच में भी बारिश की संभावना है. इस मैदान पर पिछले छह में से पांच वनडे में जिस टीम ने पहले बल्लेबाजी की है, उसे जीत मिली है. ऐसे में टॉस एकबार फिर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है. टीमें (सम्भावित) : भारत : रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, केदार जाधव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), खलील अहमद, मनीष पांडे, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी. वेस्टइंडीज : क्रिस गेल, (कप्तान), एविन लुइस, शेल्डन कॉटरेल, निकोलस पूरन, फैबियन एलन, शिमरॉन हेटमेयर, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेस, जॉन कैम्पबेल, कीमो पॉल, कार्लोस ब्रैथवेट, जेसन होल्डर, केमार रोच, ओशाने थॉमस
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget