एक्सप्लोरर

Coronavirus: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लार के साथ पसीने के इस्तेमाल पर भी लगाया बैन, मिचेल स्टार्क ने दिया ये रिएक्शन

मिचेल स्टार्क ने कहा कि इंग्लैंड में कोरोना काल में जो भी टेस्ट सीरीज़ हुई हैं, हमें उससे कुछ अलग तरह की गाइडलाइन दी गई है.

सिडनी: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज़ के लिए एक नया फरमान जारी किया है. दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने कोरोना की नई गाइडलाइन जारी करते हुए अपने खिलाड़ियों से इस सीरीज़ में लार के साथ-साथ पसीने के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगाया है. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इस खबर की जानकारी दी है. स्टार्क ने बताया कि खिलाड़ियों को बोर्ड से एक गाइडलाइन मिली है. इसके अन्तर्गत बोर्ड ने खिलाड़ियों को साफतौर पर समझाया है कि उन्हें कोरोना महामारी से बचने के लिए आगामी इंग्लैंड दौरे पर गेंद में लार के साथ-साथ पसीने तक का इस्तेमाल नहीं करना है.

हम ऑस्ट्रेलिया में भी लार या पसीने का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे- स्टार्क

क्रिकेट वेबसाइट ESPN Cricinfo से बातचीत में स्टार्क ने कहा कि इंग्लैंड में कोरोना काल में जो भी टेस्ट सीरीज़ हुई हैं, हमें उससे कुछ अलग तरह की गाइडलाइन दी गई है. इसके अन्तर्गत लार के साथ-साथ आप चेहरे से या हाथों से या गर्दन से किसी भी प्रकार के पसीने का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं.

हालांकि, स्टार्क लिमिटेड ओवर की क्रिकेट में पसीने के बैन को बड़ा मुद्दा नहीं मानते हैं. इस बारे में उन्होंने कहा कि हम अभ्यास मैच में देखेंगे कि बिना लार या पसीने के इस्तेमाल से गेंद कैसे काम करती है.

स्टार्क ने इस नई गाइडलाइन को लेकर आगे खुलासा किया कि खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में भी लार या पसीने का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.

04 सितंबर से शुरू होगी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज़ 

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 04 सितंबर को पहले टी20 के साथ होगी. इस सीरीज़ का दूसरा टी20 06 सितंबर और तीसरा टी20 08 सितंबर को खेला जाएगा. टी20 सीरीज़ के सभी मैच साउथैम्टन के द रोज बाउल में खेले जाएंगे.

टी20 सीरीज़ के बाद 11 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेली जाएगी. वनडे सीरीज़ का दूसरा मैच 13 सितंबर और तीसरा वनडे 16 सितंबर को खेला जाएगा. वनडे सीरीज़ के सभी मैच मैनचेस्टर में खेले जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
यूएस ओपन की प्राइज मनी में इजाफा, जानिए अब चैंपियन को कितने करोड़ मिलेंगे
यूएस ओपन की प्राइज मनी में इजाफा, जानिए अब चैंपियन को कितने करोड़ मिलेंगे
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
चॉल से भूटान तक चमका मुंबई का हुनर, 7 युवा खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल
चॉल से भूटान तक चमका मुंबई का हुनर, 7 युवा खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget