एक्सप्लोरर

CWG 2018, Day 8 LIVE: रेसलिंग में सुशील कुमार और राहुल ने जीता गोल्ड

CWG 2018: कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारत के रेसलर्स का दिन है. सुशील कुमार और राहुल ने भारत को गोल्ड दिलाया है. वहीं बबीता ने सिल्वर और किरण ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है.

गोल्ड कोस्ट: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आठवां दिन हैं. 7 दिन में भारत ने 12 गोल्ड, 4 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए हैं.12 गोल्ड जीतने के साथ भारत पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे पायदान पर बना हुआ है. मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 7 दिन में 57 गोल्ड मेडल जीते हैं, जबकि इंग्लैंड 26 गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहा है. 7वां दिन भारत के लिहाज से मिला जुला ही रहा था. 7वें दिन भारत के हिस्से में 1 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज मेडल आए.

                                                 LIVE Updates

  • भारत के स्टार रेसलर सुशील कुमार ने फ्रीस्टाइल कुश्ती के 74 किलोग्राम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है. सुशील कुमार ने मैच की शुरुआत से विरोधी खिलाड़ी पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली थी. सुशील कुमार ने भारत को 14वां गोल्ड मेडल दिलाया है. यह लगातार तीसरा मौका है जब सुशील ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है.
  • कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारत के रेसलर्स का दिन है. राहुल और बबीता के बाद किरण ने अपना मुकाबला जीतते हुए भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है.
  • रेसलिंग के 57 किलोग्राम इवेंट के फाइनल में भारत के राहुल अवारे को गोल्ड मेडल मिला है. राहुल ने कनाडा के रेसलर को हराकर गोल्ड मेडल जीता राहुल ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के रेसलर बिलाल को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. राहुल ने फाइनल मुकाबला 15-6 से जीता.
  • रेसलिंग के 57 किलोग्राम इवेंट के फाइनल में भारत के राहुल अवारे का मुकाबला कनाडा के रेसलर से चल रहा है.
  • भारत की स्टार रेसलर बबीता कुमारी ने रेसलिंग के 53 किलोग्राम इवेंट में सिल्वर मेडल भारत के नाम किया है. कनाडा की रेसलर को मिला गोल्ड. बबीता कुमारी फाइनल मुकाबला 3-5 से हार गई.
  • भारतीय खिलाड़ियों ने शूटिंग में अबतक 12 मेडल जीते हैं. इनमें 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में शूटिंग में भारत ने सबसे ज्यादा मेडल हासिल किए हैं.
    • महिलाओं के 50 मीटर एयर रायफल प्रोन के फाइनल इवेंट में पांच सीरीज पूरी हो चुकी हैं. पांच सीरीज पूरी होने के बाद भारत की तेजस्विनी सावंत दूसरे नंबर पर रहीं और उन्होंने सिल्वर मेडल जीता.
  • भारत की स्टार बैंडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु को बड़ी कामयाबी मिली है. पी वी सिंधु ऑस्ट्रेलिया की सुनान यु वेंडी चेन को हराकर वीमेन सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है. सिधु ने चेन को  21-15, 21-9 से हराया.
  • शूटिंग में महिलाओं का 50 मीटर एयर रायफल प्रोन का फाइनल इवेंट शुरू हो चुका है. इस इवेंट में भारत की तेजस्विनी सावंत और अंजुम मोदगिल हिस्सा ले रही हैं. भारत को इन दोनों से मेडल की उम्मीद है.
  • रेसलिंग में पुरुषों की 74 किलोग्राम कैटेगरी में सुशील कुमार ने भी फाइनल में जगह बना ली है. सुशील कुमार ने सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के रेसलर कॉर्नर एवंस को मात दी. गोल्ड मेडल के लिए सुशील कुमार को साउथ अफ्रीका के जोंस बोथा से भिड़ना होगा.
  • रेसलिंग में महिलाओं की 53 किलोग्राम कैटेगरी में भी भारत के लिए गोल्ड या सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है. बबीता कुमारी ने ऑस्ट्रेलिया के रेसलर को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. बबीता ने महज 36 सेकेंड्स में ऑस्ट्रेलिया की रेसलर को हरा दिया.
  • रेसलिंग की 57 किलोग्राम की कैटेगरी के सेमीफाइनल में भारत के राहुल अवारे ने पाकिस्तान के रेसलर मोहम्मद बिलाल को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. अवारे के फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत के लिए और गोल्ड या सिल्वर मेडल पक्का हो गया है. राहुल ने सेमीफाइनल मुकाबले पाकिस्तान के मोहम्मद को 12-8 से मात दी है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
वैभव सूर्यवंशी को कब मिलेगा मौका? गंभीर और अय्यर ने की लंबी मीटिंग, जानें क्या नतीजा निकला
वैभव सूर्यवंशी को कब मिलेगा मौका? गंभीर और अय्यर ने की लंबी मीटिंग, जानें क्या नतीजा निकला
दूसरे टी20 में भी नहीं होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, कोच के इस बयान से सबकुछ हो गया साफ
दूसरे टी20 में भी नहीं होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, कोच के इस बयान से सबकुछ हो गया साफ
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
Embed widget