एक्सप्लोरर

BCCI ने किया मिताली राज को 'आउट', खेल रत्न के लिए नाम भेजना में हुई देरी

BCCI ने किया मिताली राज को 'आउट', खेल रत्न के लिए नाम भेजना में हुई देरीसौजन्य: BCCI
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज अब राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पाने की दौड़ से बाहर हो गईं हैं, क्योंकि बीसीसीआई मिताली का नाम खेल मंत्रालय को समय से भेजने में चूक कर गया है.  आपको बता दें कि महिला वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और मिताली के शानदार प्रदर्शन के बाद, मिताली राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पाने की हकदार हो गई थीं. लेकिन बीसीसीआई की देरी की वजह से मिताली को खेल रत्न मिलने की संभावना अब कम हो गई है. दरअसल खेल रत्न के लिए बीसीसीआई को भारत सरकार के खेल मंत्रालय के पास खिलाड़ियों की सूची भेजनी होती है. इसके लिए बीसीसीआई पूरे क्रिकेट सीजन में उम्दा प्रदर्शन करने वालों खिलाड़ियों की एक सूची खेल मंत्रालय के पास भेजता है. लेकिन अभी टीम इंडिया की सबसे सफल कप्तान मिताली राज के पास इस अवार्ड को पाने का एक मौका है. अगर खेल मंत्रालय इस मामले में हस्तक्षेप करे, तो अभी भी मिताली को खेल रत्न मिलने की संभावना है. अब यह देखना होगा कि क्या, खेल मंत्रालय या खेल मंत्री विजय गोयल इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हैं या नहीं. गौरतलब है कि रिटायर्ड जस्टिस सीके ठक्कर की अध्यक्षता में बारह लोगों की एक कमेटी बनी है. जो यह निर्णय लेगी कि किन-किन लोगों को इस साल खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा. बता दें कि इन बारह लोगों की कमेटी में भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और भारत की पूर्व दिग्गज एथलीट पीटी उषा भी शामिल हैं. मिताली का वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन: आपको बता दें कि मिताली की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड में खेले गए महिला वर्ल्ड कप में उम्दा प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था. वहीं टीम, इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबला महज 9 रन से हार गई थी. बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब मिताली की अगुवाई में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया है, दरअसल इससे पहले भी इंडियन वुमेंस टीम साल 2005 के वर्ल्ड कप में फाइनल तक पहुंची थी. मिताली के नाम कई कीर्तिमान: 34 साल की मिताली ने महिला क्रिकेट में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. मिताली राज अकेली ऐसी भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने दो वर्ल्ड कप फाइनल में टीम का नेतृत्व किया हो. बता दें कि इंडियन मेंस टीम के भी किसी कप्तान ने लगातार दो वर्ल्ड कप फाइनल में टीम का नेतृत्व नहीं किया है. धोनी साल 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में, तो कपिल देव साल 1983 के फाइनल में ही टीम की एक-एक बार अगुवाई कर चुके हैं. इसके अलावा मिताली विश्व महिला क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली क्रिकेटर हैं. मिताली पहली और इकलौती ऐसी महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने वनडे में छह हजार से ज्यादा रन बनाए हैं. खेल रत्न पुरस्कार के बारे में जानिए: खेल रत्न पुरस्कार का पूरा नाम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार है. इस पुरस्कार को एक सीजन में किसी भी खेल में उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है. यह पुरस्कार भारत सरकार के खेल मंत्रालय के अधीन आता है. इस पुरस्कार को पाने वाले खिलाड़ी को राष्ट्रपति के हाथों से एक मेडल और एक सर्टिफिकेट के साथ साढ़े सात लाख रुपए की राशि दी जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव! खरीदा आलीशान घर; गौरी खान ने किया है डिजाइन
शाहरुख के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव! खरीदा आलीशान घर; गौरी खान ने किया है डिजाइन
गेल से तलाक लेकर अलग हुई स्टार टेनिस खिलाड़ी, शेयर किया अपना पूरा दर्द
गेल से तलाक लेकर अलग हुई स्टार टेनिस खिलाड़ी, शेयर किया अपना पूरा दर्द
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
न्यूजीलैंड से दूसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे ईशान किशन? BCCI ने खुद डिटेल में बताया
न्यूजीलैंड से दूसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे ईशान किशन? BCCI ने खुद डिटेल में बताया

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget